इजरायल ने स्कूल पर की बमबारी, 8 लोगों की मौत
हमास के आतंकवादियों को निशाना बनाया
सिविल डिफेंस ने एक में कहा कि हमारी टीमों ने इजरायली हवाई हमले के परिणामस्वरूप 5 बच्चों और 2 महिलाओं सहित 8 लोगों के शव बरामद किए हैं।
गाजा। पूर्व में विस्थापित लोगों को आश्रय देने वाले गाजा में एक स्कूल पर इजरायली हमले में कम से कम 8 फिलिस्तीनी लोगों की मौत हो गई। फिलिस्तीनी सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि इजरायली विमानों ने शुजाय्या में विस्थापित लोगों को आश्रय देने वाले इब्न अल-हेथम स्कूल पर बमबारी की। गाजा सिविल डिफेंस ने एक में कहा कि हमारी टीमों ने इजरायली हवाई हमले के परिणामस्वरूप 5 बच्चों और 2 महिलाओं सहित 8 लोगों के शव बरामद किए हैं।
स्थानीय सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि हवाई हमले से स्कूल के प्रांगण में काफी नुकसान हुआ है। इस बीच इजरायली सेना ने एक बयान में कहा कि उसकी वायु सेना ने गाजा शहर में इब्न अल-हेथम स्कूल के नाम से जाने जाने वाले कमांड और कंट्रोल सेंटर पर हमास के आतंकवादियों को निशाना बनाया।
Tags: killed
Post Comment
Latest News
23 Oct 2026 15:30:13
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फतेहपुर में एमएलसी चुनाव के दौरान भाजपा और उसके सहयोगियों पर बूथ लूटने...

Comment List