'ऊं अंटावार' गाने से नेशनल क्रश बनी सामंथा रूथ प्रभु, अब जीता सबसे लोकप्रिय महिला फिल्म स्टार का टाइटल

आलिया, दीपिका पीछे छूटी

'ऊं अंटावार' गाने से नेशनल क्रश बनी सामंथा रूथ प्रभु, अब जीता सबसे लोकप्रिय महिला फिल्म स्टार का टाइटल

सामंथा रूथ प्रभु जल्द ही सिटाडेल: हनी बनी में नज़र आएंगी।

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों की जानीमानी अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु ने भारत में सबसे लोकप्रिय महिला फिल्म स्टार का खिताब अपने नाम कर लिया है। ऑरमैक्स की एक रिपोर्ट के अनुसार सामंथा रूथ प्रभु ने आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, नयनतारा और श्रद्धा कपूर को पीछे छोड़ते हुए 'भारत में सबसे लोकप्रिय महिला फिल्म स्टार' का खिताब अपने नाम कर लिया है।

ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा के सुपरहिट गाना 'ऊं अंटावा' से नेशनल क्रश बनीं सामंथा जहां पहले स्थान पर हैं, वहीं आलिया भट्ट दूसरे स्थान पर हैं।इस सूची में दीपिका पादुकोण, नयनतारा, काजल अग्रवाल, श्रद्धा कपूर, त्रिशा, कैटरीना कैफ, रश्मिका मंदाना और कियारा आडवाणी शामिल हैं।सामंथा के प्रशंसक यह देखकर उत्साहित हैं कि वह सूची में शीर्ष पर हैं। सामंथा रूथ प्रभु जल्द ही सिटाडेल: हनी बनी में नज़र आएंगी। उन्होंने रक्त ब्रह्मांड की शूटिंग भी शुरू कर दी है। इसे राही अनिल बर्वे ने निर्देशित किया है और राज और डीके ने इसे बनाया है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

हिन्दू राष्ट्र की मांग पर निकाली विशाल भगवा रैली हिन्दू राष्ट्र की मांग पर निकाली विशाल भगवा रैली
बालमुकुन्दाचार्य, गोपाल शर्मा, और विधानसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी रहे रवि नैय्यर शामिल रहे।
आधी आबादी अपना हक और हिस्सेदारी पाने के लिए इंदिरा फेलोशिप से जुड़ें: राहुल
IIFA 2024: रानी मुखर्जी को फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे से जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार
सुरों के रंग, लता के संग' में गूंजें सदाबहार नगमे
वाहन रैली से भगवान अग्रसेन जयंती महोत्सव की शुरुआत
षड्यंत्र रचकर कृषि भूमि की फर्जी रजिस्ट्री करवाने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार 
अग्रवाल समाज समिति ने किया विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन