हरियाणा में 3 सीटों पर भीतरघात से बढ़ी बीजेपी-कांग्रेस की परेशानी, चुनाव में होगा बड़ा खेल

चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की टेंशन बढ़ने लगी है

हरियाणा में 3 सीटों पर भीतरघात से बढ़ी बीजेपी-कांग्रेस की परेशानी, चुनाव में होगा बड़ा खेल

नूंह विधानसभा की बात करे तो नूंह में सबसे ज्यादा असंतुष्ट इनेलो पार्टी में है। इनेलो के चार प्रमुख असंतुष्ट नेताओं में से एक नेता को इनेलो पक्ष में लाने में कामयाब रही है।

नूंह। मेवात की तीनों विधानसभा सीटों पर प्रमुख दलों के प्रत्याशियों को असतुंष्टों के भीतरघात का सामना करना पड़ रहा है। सभी सीटों पर असंतुष्टों की संख्या ठीक-ठाक है। कुछ असंतुष्ट दूसरे पार्टियों के उम्मीदवारों की चोरी चुप मदद कर रहें है। वहीं कुछ खुलेआम दूसरे पार्टियों के प्रत्याशियों के लिए काम कर रहें हैं। जिससे चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की परेशानी बढ़ने लगी है। यही हाल रहा तो असंतुष्ट कभी भी अपनी ही पार्टियों का खेल खराब कर सकते हैं।

सबसे ज्यादा इनेलो पार्टी में असंतुष्ट
नूंह विधानसभा की बात करे तो नूंह में सबसे ज्यादा असंतुष्ट इनेलो पार्टी में है। इनेलो के चार प्रमुख असंतुष्ट नेताओं में से एक नेता को इनेलो पक्ष में लाने में कामयाब रही है। जबकि तीन टिकट के दावेदार चुनावी समर से गायब नजर आ रहे हैं। इनेलो के टिकट के दावेदार एक नेता ने तो खुले रूप से कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन भी दे दिया है। वहीं कांग्रेस पार्टी में भी एक टिकट का दावेदार राजनीतिक गतिविधियों से दूरी बनाए हुए है। यह भी अंदर खाने कोई खेल खेल सकता है। इस पर सबकी नजर है। भाजपा भी यहां पर अछूती नजर नहीं आ रही। भाजपा प्रत्याशी संजय सिंह के ही गांव का टिकट का दावेदार एक नेता चुनावी समर में नहीं दिखाई दे रहा है। नूंह में भीतरघात को लेकर अंदर खाने खिचड़ी पक रही है। जो हर नेता को कचौट रही है।

फिरोजपुर झिरका में भी यही हाल दिखा
फिरोजपुर झिरका में भी प्रमुख उम्मीदवारों की पार्टियों में यही हाल दिख रहा है। यहां से इनेलो की टिकट मांग रहे एक नेता क्षेत्र को ही छोड़कर जा चुका है। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी से दूरी बनाई हुई है। भाजपा में कहने को तो दो बड़े नेता पार्टी के उच्च नेताओं के कहने पर प्रत्याशी नसीम अहमद के लिए प्रचार करते दिख रहें है। लेकिन यह प्रचार एक औपचारिकता भर लग रहा है। वहीं, पार्टी के कई छोटे नेता भी अभी तक पार्टी से दूर ही नजर आ रहें। कांग्रेस में भी फिरोजपुर झिरका में टिकट की मांग करने वाले कई नेता प्रचार प्रसार में दिखाई नहीं दे रहे। पुन्हाना भाजपा में भी सबकुछ ठीक नहीं दिखता। यहां पर टिकट के दावेदार यादराम गर्ग कांग्रेस खेमे को सर्मथन दे चुके हैं। वहीं भाजपा नेता एक पार्षद निदर्लीय पक्ष में जाकर उसके लिए फिल्डिंग करने लगे है। कई नेता पार्टी से दूरी बनाए हुए। सच तो यही है की प्रमुख दलों के प्रत्याशी भीतरघात को लेकर परेशान है। अब देखना यह है कि भीतरघात से किस नेता को कितना नुकसान पहुंचाने का काम होता है।

 

Read More बिजली उपभोक्ताओं के मीटर होंगे स्मार्ट

Tags: election

Post Comment

Comment List

Latest News