कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश असफल, 2 आतंकवादी ढेर 

क्षेत्र में यह अभियान शुरू किया गया

कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश असफल, 2 आतंकवादी ढेर 

सेना ने बताया कि घुसपैठ की कोशिश की खुफिया जानकारी मिलने के बाद कुपवाड़ा के केरन सेक्टर के गूगलधार वन क्षेत्र में यह अभियान शुरू किया गया।

जम्मू। कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश को असफल करते हुए सुरक्षा बलों ने 2 अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया। सेना ने यह जानकारी दी। सेना ने बताया कि घुसपैठ की कोशिश की खुफिया जानकारी मिलने के बाद कुपवाड़ा के केरन सेक्टर के गूगलधार वन क्षेत्र में यह अभियान शुरू किया गया।

सेना ने एक्स पर कहा कि सुरक्षा बलों ने अभियान में गूगलधार में 2 आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। मौके से युद्ध जैसे शस्त्रों के भंडार बरामद किए गए हैं। इलाके में तलाशी अभियान जारी है। सेना ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि सतर्क सैनिकों ने सीमा के पास संदिग्ध गतिविधि देखी और चुनौती दी, जिसके बाद आतंकवादियों ने सेना पर गोलीबारी की और सेना ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलीबारी शुरू हुई। अभियान जारी है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News