रेजिडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल आज चौथे दिन भी जारी, सद्बुद्धि यज्ञ किया

डॉक्टर्स ने भूख हड़ताल भी शुरू कर दी है

रेजिडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल आज चौथे दिन भी जारी, सद्बुद्धि यज्ञ किया

रेजिडेंट्स ने प्रशासन को 14 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम दे रखा है। वरना इसके बाद संपूर्ण कार्य बहिष्कार शुरू किया जाएगा।

जयपुर। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने सहित 8 सूत्रीय मांगों को लेकर एसएमएस मेडिकल कॉलेज में आज चौथे दिन भी रेजिडेंट्स की हड़ताल जारी है। वहीं मेडीकल कॉलेज के पोर्च में रेजिडेंट डॉक्टर्स ने भूख हड़ताल भी शुरू कर दी है। वहीं आज सद्बुद्धि यज्ञ भी किया गया।

रेजिडेंट्स की मांगों में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के अलावा स्टाइपेंड में 30-35 फीसदी की बढ़ोतरी, स्पेशलिटी चिकित्सा अधिकारी की सीधी भर्ती, अनिवार्य बॉन्ड की शर्त को हटाने, एचआरए कटौती को विकल्प के रूप में रखने, एस  आर की वेतन विसंगति दूर करने की मांग की है।

रेजिडेंट्स ने प्रशासन को 14 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम दे रखा है। वरना इसके बाद संपूर्ण कार्य बहिष्कार शुरू किया जाएगा। वहीं इस बीच मौसमी बीमारियों का जयपुर में प्रकोप बढ़ गया है और इस दौरान रेजिडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल से मरीजों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रूटीन ऑपरेशन टाले जा रहे हैं। और सिर्फ इमरजेंसी में ही मरीजों को देखा जा रहा है

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान उपचुनाव: शेखावाटी क्षेत्र की दुश्मन है कांग्रेस, यमुना जल समझौते को रद्द करने की थी प्लानिंग: भजनलाल राजस्थान उपचुनाव: शेखावाटी क्षेत्र की दुश्मन है कांग्रेस, यमुना जल समझौते को रद्द करने की थी प्लानिंग: भजनलाल
कांग्रेस के समय मेवात में साइबर क्राइम था चरम पर, हमने साइबर ठगों की तोड़ी कमर
AU Small Finance Bank: मुनाफा 42 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ 571 करोड़ रुपए तक पहुंचा
कांग्रेस प्रत्याशी सिंबल लेने पहुंचे पीसीसी मुख्यालय, संगठन ने किया जीत का दावा
RBI@90 Quiz: राजस्थान का राज्य स्तरीय राउंड के विजेता घोषित
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने की जम्मू-कश्मीर विधान सभा चुनावों की समीक्षा बैठक
कांग्रेस प्रत्याशियों ने गोविंद डोटासरा से की मुलाकात, टिकट के लिए व्यक्त किया आभार 
उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारेगी कांग्रेस, इंडिया समूह की जीत के लिए करेगी काम : पांडे