लोकरंग महोत्सव: नर्तक ने नाचते हुए कपड़े से घोड़ा, तोता एवं अन्य जीवों की आकृति बनाई

तलवार रास में दिखा रण कौशल, सोंगी मुखवटे ने किया रोमांचित

लोकरंग महोत्सव: नर्तक ने नाचते हुए कपड़े से घोड़ा, तोता एवं अन्य जीवों की आकृति बनाई

चौथे दिन पहली बार आई रिखमपदा, तिवा नृत्य की भी प्रस्तुति’

जयपुर। जवाहर कला केन्द्र की ओर से आयोजित 27वें लोकरंग महोत्सव के चौथे दिन सोमवार को राजस्थान के लोक नाटक, विभिन्न राज्यों की लोक कला प्रस्तुतियां आकर्षण का केन्द्र रही। सोमवार को मध्यवर्ती में पहली आई प्रस्तुतियां और अरसे बाद यहां आई कलाओं को भी मंच मिला। मध्य प्रदेश मालवा की कलाकारों ने मटकी नृत्य के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। मालवा का यह प्रसिद्ध नृत्य हर मांगलिक अवसर पर किया जाता है। ढोल की थाप पर पारंपरिक लोक गीतों पर महिलाएं नृत्य करती हैं।

गुजरात का केरबा नो वेश नृत्य ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया जब नर्तक ने नाचते हुए कपड़े से आकृतियां साकार की। धार्मिक अनुष्ठान में यह नृत्य किया जाता है। कलाकार कपड़े से घोड़ा, तोता व अन्य जीवों की आकृति बनाती है, जिससे जीव संरक्षण का संदेश दिया जाता है। जेकेके में पहली बार अरुणाचल प्रदेश के रिखमपदा नृत्य की प्रस्तुति हुई। अरुणाचल प्रदेश में बहुतायत में रहने वाली निशि जनजाति की महिलाएं समारोह में स्वागत के लिए यह नृत्य करती हैं। मधुर गीतों पर पारंपरिक परिधान में होने वाले नृत्य में युवतियां अपने प्रेमी को प्रणय निवेदन स्वीकार करने के लिए आमंत्रित करती हैं। 

नाविक से नदी पार करवाने की अपील करती हैं महिलाएं 
गोवा के कलाकारों ने मधुर गीतों पर देखणी नृत्य प्रस्तुत किया। महिलाएं नाविक से नदी पार करवाने की अपील करती हैं। उत्तराखंड के छपेली और मिजोरम के चैरो नृत्य के बाद असम के कलाकारों ने तिवा नृत्य पेश किया। यह विधा भी पहली बार यहां प्रस्तुत हुई। 5 से 7 साल के अंतराल पर फसल काटने से पूर्व होने वाले बारात उत्सव में यह नृत्य किया जाता है।

तमिलनाडु के कड़गम कावड़ी नृत्य ने सभी में जोश भर दिया। नाद स्वरम, पम्बई, तविल जैसे वाद्य यंत्रों से प्रांगण गूंज उठा। नृत्य में कलाकार सिर पर कलश और लकड़ी की कावड़ रखकर बेहतर संतुलन को दर्शाते हैं। महाराष्ट्र से आए कलाकारों की सोंगी मुखवटे प्रस्तुति ने सभी को रोमांचित किया। चैत्र पूर्णिमा पर कोंकणा जनजाति की ओर से यह नृत्य किया जाता है। अंत में हुई वीर रस से सराबोर तलवार रास की प्रस्तुति ने सभी को जोश से भर दिया।

Read More डीएपी खाद की भारी किल्लत, फसल बुवाई में आ रही बाधा

Post Comment

Comment List

Latest News

रोडवेज का विशेष चेकिंग अभियान, बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए 9 यात्री रोडवेज का विशेष चेकिंग अभियान, बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए 9 यात्री
कोटा से झालावाड़ की बस में 5 सवारी और सांवरिया सेठ से झालावाड़ जा रही बस में 4 सवारी बिना...
सफाईकर्मियों की राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका, उनका कल्याण राज्य सरकार की प्राथमिकता: भजनलाल शर्मा
गुजरात के वकील ने खड़ी की फेक कोर्ट, जज बनकर कई फैसले दिए, पुलिस ने किया गिरफ्तार
हर पर्यटन स्थल पर होनी चाहिए ब्रेल लिपि ब्रोशर सुविधा
Brics Summit: रूस में भारत के पास ओआईसी का बदला लेने का मौका
जोधपुर में फिजिशियन महाकुंभ 26 अक्टूबर से
समस्या है कूड़े के पहाड़ों का निस्तारण