इंडोनेशिया में आए भूकंप के झटके

रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई हैं

इंडोनेशिया में आए भूकंप के झटके

इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत उत्तरी मालुकु में भूकंप के हल्के झटके आए। मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने बताया कि उत्तरी मालुकु प्रांत में भूकंप के झटके आए।

मालुकु। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत उत्तरी मालुकु में भूकंप के हल्के झटके आए। मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने बताया कि उत्तरी मालुकु प्रांत में भूकंप के झटके आए। भूकंप का केन्द्र हलमहेरा से 72 किमी उत्तर-पश्चिम में और समुद्र के नीचे 10 किमी की गहराई में स्थित था। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई हैं।

हलमहेरा के उप-जिले इबू और उप-जिले लोलोदा में भी भूकंप के झटके आए। एजेंसी ने कहा कि टर्नेट शहर, मोरोताई द्वीप और टिडोर केपुलौआन (टिडोर द्वीप) शहर में द्वितीय से तृतीय श्रेणी झटके आए।

Post Comment

Comment List

Latest News