मंत्री के संस्कारी बेटे का ऐसा वीडियो, जिससे संस्कार धरे रह जाएंगे

जलदाय मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित पर दुष्कर्म के आरोप लगाने वाली पीड़िता से नवज्योति की बातचीत

मंत्री के संस्कारी बेटे का ऐसा वीडियो, जिससे संस्कार धरे रह जाएंगे

जलदाय मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी के खिलाफ दिल्ली में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाने वाली युवती ने कहा कि नवज्योति से बातचीत में कहा कि मंत्री जोशी के संस्कारी बेटे का ऐसा वीडियो है, जिसे वायरल करने पर उसके संस्कार धरे रह जाएंगे।

जयपुर। जलदाय मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी के खिलाफ दिल्ली में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाने वाली युवती ने कहा कि नवज्योति से बातचीत में कहा कि मंत्री जोशी के संस्कारी बेटे का ऐसा वीडियो है, जिसे वायरल करने पर उसके संस्कार धरे रह जाएंगे। वक्त आने पर यह वीडियो पेश कर दिया जाएगा। पीड़ित युवती ने कहा कि रोहित उसके साथ मारपीट करता था और जबरन गर्भपात भी करवाया था।

  • आपका रोहित से परिचय कैसे हुआ?
    पीड़िता : साल 2020 में मेरी रोहित से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई थी। उसके बाद हम मिले थे।
  • - आपकी दोस्ती शादी तक पहुंच गई इस दौरान रिश्ते सही थे क्या?
    पीड़िता : हमारे रिश्ते शुरू से लेकर अंतिम तक सही नहीं थे। रोहित ने शुरू से ही शादी का नाटक किया था, उसने जयपुर के सांगानेर में स्थित वाटिका में मेरे साथ फेरे लिए थे। उसने पहले मेरा गर्भपात करवाया उसके बाद शादी के लिए तैयार हुआ था।  संस्कारी बेटे का ऐसा वीडियो है मेरे पास जिससे उसके संस्कार धरे रह जाएंगे।
  • - आपसे रोहित ने कौन-कौन से वादे किए थे?
    पीड़िता: रोहित कहता था कि उसकी पत्नी से उसके रिश्ते ठीक नहीं है। वह जल्द ही मेरे से शादी कर लेगा। उसने खुद की पत्नी से तलाक के पेपर साइन करवाकर वीडियो कॉल कर दिखाए थे।
  • जब आपकी रोहित से दोस्ती थी, इस दौरान कोई और लड़की उसके जीवन में थी क्या?
    पीड़िता: मुझे इस बात का ज्यादा अंदाजा नहीं था। इस बारे में मैं ज्यादा कुछ नहीं कह सकती।
  • आपकी दोस्ती किन कारणों से बिगड़ी?
    पीड़िता: रोहित शुरू से मुझे ब्लैकमेल कर रहा था। वह मेरे साथ मारपीट करता था। हमारी दोस्ती कभी नहीं रही।
  • आपकी शादी सहमति से हुई थी, अब आप दुष्कर्म का आरोप क्यों लगा रही हो?
    पीड़िता:  हमारी शादी सहमति से नहीं हुई। रोहित ने मेरा गर्भपात करवाया। मुझसे मारपीट करता था।

Post Comment

Comment List

Latest News

कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद
संसद का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला पार्टी ने लिया है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ने के लिए...
इस बार मोदी की बेव नहीं, विकास के मुद्दों पर राजनीति नहीं केवल चुनाव हो : पायलट
राजस्थान में सभी 25 लोकसभा सीट जीतेगी भाजपा : पूनिया
पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, बचे 5 जापानी नागरिक
निर्वाचन विभाग की नहीं मिली वोटर पर्ची, बूथ पर मतदान कर्मियों से उलझे लोग
बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा, भाजपा-तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच पथराव 
अर्विक बैराठी ने लोगों को वोटिंग के लिए किया प्रोत्साहित