
पाकिस्तान में 2 सिख लोगों की गोली मारकर हत्या
मुख्यमंत्री महमूद खान ने यह जानकारी दी
By Jaipur desk
On
अज्ञात बंदूकधारियों ने पाकिस्तान के पेशावर में सिख समुदाय के दो सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री महमूद खान ने यह जानकारी दी।
इस्लामाबाद। अज्ञात बंदूकधारियों ने पाकिस्तान के पेशावर में सिख समुदाय के दो सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री महमूद खान ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर के कहा कि पेशावर के सरबंद इलाके में अज्ञात बंदूकधारियों ने सिख समुदाय के दो सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी।
खान ने पुलिस महानिरीक्षक को हत्या में शामिल लोगों की तत्काल गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
Related Posts
Post Comment
Latest News

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह सिल्वर स्क्रीन पर सुपरहीरो शक्तिमान का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं।
Comment List