जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष में दम्पती की मौत, बच्चे गम्भीर घायल

जमीन विवाद में छोटे भाई और भोजाई की पत्थरों से हमला कर हत्या

जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष में दम्पती की मौत,  बच्चे गम्भीर घायल

हत्या के आरोप में मृतक का बड़ा भाई, पत्नी और पुत्र गिरफ्तार

आमेट/ राजसमंद।  जिले के आमेट थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत ओलना का खेड़ा के धनकपुरा गांव में सोमवार दोपहर जमीन विवाद में हुए खूनी संघर्ष में दम्पती की हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई और उसकी पत्नी, पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हमला ईंट, पत्थरों और धारदार हथियार से किया गया।


इस वारदात को लेकर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हमले का शिकार भगवान सिंह जमीन पर लहूलुहान, बेसुध पड़ा हुआ था। घायल भगवान सिंह का बायां पैर हिल रहा था। मौके पर कुछ लोग गाली-गलौच करते हुए दिख रहे हैं। एक पुलिसकर्मी भी घटनास्थल पर वर्दी पहने दिखाई दे रहा है। वारदात के समय किसी ने उन्हें अस्पताल ले जाने की जहमत नहीं उठाई। बाद में भगवान सिंह ने दम तोड़ दिया। घटना के दौरान मौके पर आसपास से भीड़ इकट्ठा हो गई।


पुलिस के मुताबिक धनकपुरा में बड़े भाई अमर सिंह और छोटे भाई भगवान सिंह के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों भाइयों का मकान एक ही होने से वह सामलाती पोल में बने घर में निवास करते हैं। धनकपुरा में ही खेती की जमीन को लेकर दोनों में पूर्व से विवाद चला आ रहा है। इस जमीन को लेकर ही दोनों परिवार एक-दूसरे के खून के प्यासे बने हुए थे।

 कहासुनी बढ़ते ही पत्थर-ईंटों से हमला
सोमवार की दोपहर दोनों भाइयों में जमीन की बात को लेकर कहासुनी हो गई। धीरे-धीरे बात इतनी बढ़ गई कि अमर सिंह व भगवान सिंह हाथापाई पर उतर आए। दोनों भाइयों के परिवार के लोग भी उनके पक्ष में आ गए। दोनों ओर से पत्थर-ईंट से हमला शुरू हो गया। छोटे भाई भगवानसिंह एवं उसकी पत्नी सिमरन उर्फ कुसुम के सिर में पत्थर-ईंटें लगने से दोनों लहूलुहान होकर गिर पड़े और बेसुध हो गए। उन पर लगातार पत्थर-ईंटें बरसाए गए। गम्भीर चोटें लगने से पति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कुछ देर में भगवान सिंह की भी मौत हो गई।

 

Read More लाठी से पीट-पीटकर युवक की हत्या

Read More तेलंगाना में तेज हवा से ढहा 8 साल से बन रहा पुल

 

Read More लाठी से पीट-पीटकर युवक की हत्या

Read More तेलंगाना में तेज हवा से ढहा 8 साल से बन रहा पुल

Post Comment

Comment List

Latest News

शासन सचिव ने फिर किया जलभवन का औचक निरीक्षण : 11 अनुपस्थित मिले, चार को नोटिस शासन सचिव ने फिर किया जलभवन का औचक निरीक्षण : 11 अनुपस्थित मिले, चार को नोटिस
पेंडिंग फाइल्स की हकीकत जानी: डॉ. शर्मा ने कई अधिकारियों और कार्मिकों के कक्ष में जाकर उनके द्वारा निस्तारित की...
आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था, पुलिस के 85 हजार अधिकारी-जवान सम्भालेंगे जिम्मा : साहू 
इंडिया समूह का घोषणा पत्र देखकर हताश हो रही है भाजपा : महबूबा
लोगों को डराने के लिए खरीदे हथियार, 2 बदमाश गिरफ्तार
चांदी 1100 रुपए और शुद्ध सोना 800 रुपए महंगा
बेहतर कल के लिए सुदृढ ढांचे में निवेश की है जरुरत : मोदी