आज का 'राशिफल'

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का 'राशिफल'

आपका आज का दिन रहेगा कैसा

मेष - दिन उत्तम है। मन प्रसन्न रहेगा। बिगडे काम बनेंगे। स्त्री विशेष से लाभ के योग। नए कार्य करने को मिलेंगे। व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ रहेगी। नई योजनाओं के क्रियान्वयन से गुप्त शत्रु विचलित रहेंगे।  भाग दौड में स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष - आय के साधन बढेंगे। वाणी में संयम रखें। बुजूर्गोंं से लाभ के आसार, उनका आशीर्वाद लेकर कार्य प्रारंभ करें। मित्रों से सावधान रहें। साझेदारी से बचें। यात्राओं का योग है, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। फिजूल खर्च से बचें। घर में कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना।

मिथुन - संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। त्वचा रोग की संभावना, धूप से बचें। खान पान में नियंत्रण रखें। बुजूर्गों की सलाह से कार्य करें, उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। कारोबार में रूकावट आने से मन विचलित रहेगा। कोई सुखद सूचना प्राप्त होगी।

कर्क - माता से वैचारिक मतभेद होने से परेशान रहेंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना की संभावना है। वाणी में संयम रखें। समस्याओं का सामना करें, विवेकी बने रहें सफलता प्राप्त होगी।आर्थिक रूप से परेशानी का सामना करना पडेगा।

Read More आज का 'राशिफल'

सिंह - राजकीय पक्ष मजबूत होगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय अनुकूल है। विदेश योग की संभावना है। इलेक्ट्रिोनिक्स के काम में लाभ मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में परेशानी आ सकती है। वाणी में संयम रखें। आपकी दूरदर्शिता के कारण परिणाम सुखद मिलेंगे।

Read More आज का 'राशिफल'

कन्या - आय कम खर्च अधिक होने से मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। उधार लेने से बचें। साझेदारी में हानि की संभावना। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। दुर्घटना का योग है।  विरोधी परास्त होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अधीनस्थों से लाभ के अवसर मिलेंगे।

Read More आज का 'राशिफल'

तुला - तनाव का माहौल रहेगा। कार्यों में विलंब होने से मानसिक परेशानी होगी। आय व्यय का संतुलन नहीं होगा,आर्थिक रूप से परेशानी रहेगी। प्रेम में धोखे की संभावना। परिवार पर ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मुकदमेबाजी से निजात मिलेगा।

वृश्चिक - तनाव से बचें। रक्त संबंधी रोग की संभावना, खान पान पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ की बातों पर ध्यान ना दें, अन्यथा स्वयं को ही हानि होगी। कार्य बनने का समय है, परेशानी के बाद अब आप अपना कार्य बनाना प्रारंभ कर देंगे। राजनीतिज्ञों के लिए दिन उत्तम।

धनु - धार्मिक कार्यों से ध्यान हटेगा,मन खिन्न रहेगा। अकेलापन हावी रहेगा। अपने लिए कुछ आध्यात्मिक करने का प्रयास करें। आत्मीक बल प्राप्त करने का प्रयास करें, सफलता प्राप्त होगी।मित्रों व संबंधियों के साथ समय व्यतीत करें।बुजूर्गों का सम्मान व आशीर्वाद प्राप्त करें।

मकर - धार्मिक कार्य करेंगे। मन में उत्साह रहेगा। गुरूजनों से मुलाकात होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। हर तरह से अनुकूल समय है। चिंताएं समाप्त होगी।धन की आवक बनेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार। रोजगार प्राप्ति के योग है।मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा।

कुंभ - मानसिक अशांति रहेगी। आय कम व्यय अधिक होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, पेट संबंधी रोग संभव है। वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा मुकदमेबाजी में फंस सकते हैं। अधीनस्थों से परेशानी का सामना करना पड सकता है। संबंधियों से दूरी बनेगी।

मीन - पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी, हृदय संबंधी रोग की संभावना। पिता व गुरूजनों के साथ धार्मिक यात्रा के योग है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय अच्छी बनी रहेगी, मन प्रसन्न रहेगा। समस्याएं समाप्त होगी। कार्य में आ रही बाधाएं दूर होंगी। शत्रु परास्त होंगे।

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया
टिम रॉबिन्सन (51) रनों की अर्धशतकीय पारी और उसके बाद विलियम ओ' रूर्के की धारदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने...
ग्रेटर महापौर ने मानसून पूर्व नालों की सफाई करने के लिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने सिविल सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर 8 में की पूजा अर्चना
मौसम का बिगड़ा मूड, तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत
रोडवेज बेड़े में शामिल होगी 510 नई बसें
तापमान बढ़ा तो पानी घटा, गांव-शहरोँ में टैंकरों से बुझ रही प्यास
श्रीलंका में ट्रक की सेना की कार से टक्कर, एक सैनिक की मौत