बड़ा एक्शन : कनाडा में भारत का मोस्ट वांटेड अर्श दल्ला गिरफ्तार

कांग्रेस नेता बलजिंदर सिंह बल्ली की हत्या की जिम्मेदारी ली थी

बड़ा एक्शन : कनाडा में भारत का मोस्ट वांटेड अर्श दल्ला गिरफ्तार

गिरफ्तारियां मोहाली के स्टेट स्पेशल आॅपरेशन सेलए एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और फरीदकोट पुलिस के जॉइंट आॅपरेशन में की गईं।

ओटावा। कनाडा ने पिछले महीने देश में हुई गोलीबारी के सिलसिले में खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श दल्ला को गिरफ्तार किया है। खुफिया सूत्रों के हवाले से रिपोर्टों में कहा गया कि यह भारत का मोस्ट वांटेड अपराधियों में से एक था। साथ ही मारे गए खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर का करीबी था।

दल्ला को 28 अक्टूबर को मिल्टन शहर में हुई गोलीबारी में संदिग्ध संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया गया था। इस साल सितंबर में दल्ला ने कांग्रेस नेता बलजिंदर सिंह बल्ली की हत्या की जिम्मेदारी ली थी, जिनकी पंजाब के मोगा जिले में उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इससे पहले दिन में पंजाब पुलिस ने पिछले महीने फरीदकोट जिले में सिख कार्यकर्ता गुरप्रीत सिंह हरि नौ की हत्या के मामले में दल्ला के दो प्रमुख गुर्गों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारियां मोहाली के स्टेट स्पेशल आॅपरेशन सेलए एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और फरीदकोट पुलिस के जॉइंट आॅपरेशन में की गईं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस किल्लत और महंगाई पर प्रताप सिंह खाचरियावास ने सरकार को चेताया, गरीबों की रोजी-रोटी और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील गैस किल्लत और महंगाई पर प्रताप सिंह खाचरियावास ने सरकार को चेताया, गरीबों की रोजी-रोटी और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील
गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और कॉमर्शियल सिलेंडरों की किल्लत पर पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने मोदी सरकार पर...
ईरान-इयरायल युद्व: डोनाल्ड ट्रंप का विवादित बयान, बोले-निर्दोषों को मारने वाले ईरानियों को मारना बड़ा सम्मान, ईरानी शासन को पूरी तरह कर देंगे नष्ट 
"कुंभ गर्ल" मोनालिसा की शादी पर बढ़ा बवाल: पिता ने लगाई सीएम मोहन यादव से बेटी को सुरक्षित वापस लाने की गुहार, कहा-धोखे से फंसाया और मुझे केरल से भगाया
दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड गिरावट : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव 
देहरादून में शुरू हुई रोमांटिक कोर्टरूम थ्रिलर ‘लव लॉटरी’ की शूटिंग : अक्षय ओबेरॉय ने सेट से साझा की झलकियां, रोमांस और सस्पेंस से भरपूर होगी फिल्म 
राजस्थान हाईकोर्ट ने समान मुद्दे पर नई अतिक्रमण याचिका की खारिज, पूर्व याचिका पर सुनवाई जारी रखने का निर्देश
असर खबर का - खानपुर सीएचसी को मिले डॉक्टर, मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा