जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में बारिश, बर्फबारी के आसार

जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में बारिश, बर्फबारी के आसार

रविवार को श्रीनगर का न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस, काजीगुंड का 8.8 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम का 7.1 डिग्री सेल्सियस और गुलमर्ग का 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में सोमवार शाम से हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी के आसार हैं। श्रीनगर मौसम विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी। विभाग के अनुसार  नौ अक्टूबर की शाम से 10 अक्टूबर की रात तक जम्मू-कश्मीर के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने का अनुमान है।

मैदानी इलाकों में बर्फबारी का कोई पूर्वानुमान नहीं है। •ाोजिला, मुगल रोड, ङ्क्षसथन टॉप, पीर पंजाल रेंज के विभिन्न हिस्सों और गुरेज, बारामूला, अनंतनाग और कुपवाड़ा जिलों की ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। वर्तमान में अधिकांश स्थानों पर मौसम आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं और उत्तरी कश्मीर के अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने का अनुमान है।

 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में थोड़ी बारिश या बर्फबारी से इनकार नहीं किया जा सकता है, हालांकि 14-20 अक्टूबर तक अनुमान कम है। मौसम विभाग ने भी किसानों को नौ और 10 अक्टूबर को कटाई स्थगित करने की सलाह दी है। रविवार को श्रीनगर का न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस, काजीगुंड का 8.8 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम का 7.1 डिग्री सेल्सियस और गुलमर्ग का 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अफीम की खेती करते एक व्यक्ति गिरफ्तार, मौके पर ही नष्ट की फसल  अफीम की खेती करते एक व्यक्ति गिरफ्तार, मौके पर ही नष्ट की फसल 
राजस्थान में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में एक गांव में दबिश देकर अफीम की खेती...
गुजरात में विदेशों से आए खिलौनों और खाद्य पदार्थों के पार्सल : निकला 3 करोड़ का अवैध चरस-गांजा, पुलिस ने किया जब्त
बंगलादेश के दौरे पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव, रोहिंग्या शरणार्थियों की स्थिति का किया निरीक्षण 
रंगीलों राजस्थान का होली से विशेष लगाव, आमजन होली पर लें अंत्योदय का संकल्प : भजनलाल
पंजाब में शिवसेना के जिला प्रधान की गोली मारकर हत्या : गोलीबारी में एक बच्चा भी घायल, जांच में जुटी पुलिस
भजनलाल शर्मा ने लोगों के साथ खेली होली : रंगोत्सव की दी शुभकामनाएं, कहा- रंगोत्सव प्रदेशवासियों के जीवन को सुख व खुशहाली के विविध रंगों से परिपूर्ण करे
मुर्मु और मोदी सहित कई नेताओं ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व एकता, प्रेम और सद्भाव का देता है संदेश