गोविंद देव मंदिर भक्तों ने खेली फूलों की होली : मंदिर में रंग लगाने और गुलाल उड़ाने की अनुमति नहीं, प्रशासन ने सुरक्षा के लिए किए विशेष इंतजाम 

एक से बढ़कर एक प्रस्तुत किए गए गीत

 गोविंद देव मंदिर भक्तों ने खेली फूलों की होली : मंदिर में रंग लगाने और गुलाल उड़ाने की अनुमति नहीं, प्रशासन ने सुरक्षा के लिए किए विशेष इंतजाम 

गोविंद देव मंदिर में होली पर भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी। धुलंडी का उत्सव गोविंददेव मंदिर में धूमधाम से मनाया जा रहा है

जयपुर। गोविंद देव मंदिर में होली पर भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी। धुलंडी का उत्सव गोविंददेव मंदिर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर राजभोग झांकी में ठाकुर के साथ केवल फूलों की होली खेली जा रही है। मंदिर में रंग लगाने और गुलाल उड़ाने की अनुमति नहीं है। मंदिर परिसर में फूलों की होली के साथ भक्तों ने त्यौहार मनाया। इस दौरान एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए गए, जिन पर श्रद्धालु झूम उठे।

मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनियों से सजाया गया है, जिससे वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण हो गया। होली पर हजारों श्रद्धालुओं ने भजनों के माध्यम से भगवान की लीलाओं का आनंद उठाया। कई भक्तों ने पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य कर माहौल को और भी रमणीय बना दिया। श्रद्धालुओं ने उत्सव को अविस्मरणीय बताते हुए भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर में प्रशासन ने सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए है। इससे श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के ठाकुर के दर्शन कर सकेंगे।

Tags: holi  

Post Comment

Comment List

Latest News

अफीम की खेती करते एक व्यक्ति गिरफ्तार, मौके पर ही नष्ट की फसल  अफीम की खेती करते एक व्यक्ति गिरफ्तार, मौके पर ही नष्ट की फसल 
राजस्थान में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में एक गांव में दबिश देकर अफीम की खेती...
गुजरात में विदेशों से आए खिलौनों और खाद्य पदार्थों के पार्सल : निकला 3 करोड़ का अवैध चरस-गांजा, पुलिस ने किया जब्त
बंगलादेश के दौरे पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव, रोहिंग्या शरणार्थियों की स्थिति का किया निरीक्षण 
रंगीलों राजस्थान का होली से विशेष लगाव, आमजन होली पर लें अंत्योदय का संकल्प : भजनलाल
पंजाब में शिवसेना के जिला प्रधान की गोली मारकर हत्या : गोलीबारी में एक बच्चा भी घायल, जांच में जुटी पुलिस
भजनलाल शर्मा ने लोगों के साथ खेली होली : रंगोत्सव की दी शुभकामनाएं, कहा- रंगोत्सव प्रदेशवासियों के जीवन को सुख व खुशहाली के विविध रंगों से परिपूर्ण करे
मुर्मु और मोदी सहित कई नेताओं ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व एकता, प्रेम और सद्भाव का देता है संदेश