धमाकों से दहला झुंझुनू शहर, वर्कशॉप में रखीं 18 कारें स्वाहा

झुंझुनू में कार वर्कशॉप पर हमला

धमाकों से दहला झुंझुनू शहर, वर्कशॉप में रखीं 18 कारें स्वाहा

चूरू बाइपास स्थित कार वर्कशॉप में बदमाशों ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिसमें 18 कारें जल गईं। अचानक हुए धमाकों से क्षेत्र में दहशत फैल गई। फुटेज में आरोपी पहचान में आए, मामला जमीन विवाद से जुड़ा माना जा रहा है।

झुंझुनू। राजस्थान में झुंझुनू के कोतवाली थाना क्षेत्र में चूरू बाइपास पर शनिवार रात बदमाशों ने कार वर्कशॉप में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात करीब 10 बजे हुई इस वारदात में वर्कशॉप में मरम्मत के लिए खड़ी 18 कारें देखते ही देखते जल गईं। आग इतनी तेज भड़की कि दो किलोमीटर दूर तक धुआं नजर आ रहा था और पूरे क्षेत्र में धमाकों की गूंज सुनाई देती रही। लोग घरों से निकल आए और देखते ही देखते चूरू बाइपास का पूरा इलाका पुलिस-दमकल और लोगों की भीड़ से भर गया।   

मन्नत मोटर्स वर्कशॉप के संचालक नासिर राठौड़ ने रविवार को बताया कि, वह शनिवार शाम साढ़े सात बजे वर्कशॉप बंद करके घर चले गए थे। रात करीब 10 बजे पड़ोसियों ने फोन करके बताया कि वर्कशॉप से आग की लपटें उठ रही हैं। नासिर मौके पर पहुंचे तो होश उड़ गए। वर्कशॉप में आग लगी थी। अंदर खड़ी सभी गाडिय़ां आग की चपेट में थीं। रह-रहकर धमाके हो रहे था। आग फैलने का बड़ा कारण गाडिय़ों में भरा पेट्रोल और डीजल बना। जैसे-जैसे टैंक फटते गए आग और विकराल होती चली गई। पुलिस और दमकल को सूचना दी गई। तब नगर परिषद की दमकलें पहुंची। तीन दमकलों ने पांच फेरे लगाकर डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। 

घटना के बाद सामने आए फुटेज में साफ दिख रहा है कि, बदमाश वर्कशॉप में घुसे गाडिय़ों के शीशे तोड़े और उन्होंने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। संचालक नासिर का कहना है कि फुटेज में दिख रहे आरोपी वही हैं जिन्होंने पांच दिन पहले तोडफ़ोड़ की थी। सूत्रों ने बताया कि पूरे घटनाक्रम के पीछे जमीन से जुड़े विवाद की बात सामने आ रही है। 

आग फैलते ही वर्कशॉप के आसपास के घरों तक धुआं भर गया। कई लोगों ने अपने घरों से कीमती सामान निकालकर सड़क पर रख दिया। उनको आशंका थी कि आग की चपेट में उनके घर भी न आ जाएं। धमाके लगातार होते रहे जिससे लोग दहशत में थे। बच्चे डर गए, महिलाएं घरों से बाहर निकल आईं। दो घंटे तक माहौल ऐसा रहा मानो कोई बड़ा हादसा होने वाला है। लगातार फट रहे टायरों, टूट रहे कांच और फट रहे फ्यूल टैंकों की आवाजें दूर-दूर तक सुनी गई।

Read More मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व महापौर घनश्याम ओझा की स्वर्गीय धर्मपत्नी को दी श्रद्धांजलि, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी पहुंचे

वर्कशॉप का पूरा ढांचा नष्ट हो चुका था। वर्कशॉप की टिन शेड पिघल चुकी थी। अंदर खड़ी 18 कारें नष्ट हो गयीं। वहां रखी, मशीनें और सामान पूरी तरह जल चुका था। नासिर ने बताया कि वर्कशॉप में खड़ी गाडिय़ों में से कई महंगी कारें थीं जिनमें मरम्मत का काम चल रहा था। ये ग्राहकों की गाडिय़ां थीं जिनकी जिम्मेदारी वर्कशॉप की थी। अब नुकसान कई लाख रुपए का है।

Read More तेज रफ्तार का कहर : ऑडी ने 7 थड़ी-ठेलों को मारी टक्कर, 15 से अधिक को कुचला; 

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के एसबीआई एटीएम में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश, बदमाश ने सिक्योरिटी गार्ड की अंगुलियां चबाईं ; लोगों ने पकड़कर पुलिस सौंपी जयपुर के एसबीआई एटीएम में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश, बदमाश ने सिक्योरिटी गार्ड की अंगुलियां चबाईं ; लोगों ने पकड़कर पुलिस सौंपी
राजधानी जयपुर के कलेक्ट्री सर्किल स्थित मिनी सचिवालय के पास एसबीआई एटीएम में दिनदहाड़े एक बदमाश ने चोरी की कोशिश...
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी की अहम बैठक, बजट घोषणाओं की प्रगति पर मंथन
Weather Update : प्रदेश में आज से फिर बदलेगा मौसम, बादल छाने के आसार 
रोहित वेमुला के सवाल खत्म नहीं हुए : यह लड़ाई लड़ते रहना हमारी जिम्मेदारी, राहुल गांधी ने कहा- देश में सपने देखने का सबको बराबर का हक
PFMS के e-UC पोर्टल से अब ऑनलाइन भेजे जाएंगे उपयोगिता प्रमाण-पत्र, वित्त विभाग ने जारी किया परिपत्र
पैंथरों की हरकत पर नजर रखेगा जीएसएस रेडियो कॉलर
सुरों में सजी जीवन की सीख : JLF में गौर गोपाल दास का राग–वैराग्य, कहा- हर जीवन एक अधूरी धुन की तरह है, जिसमें कोई न कोई बोझ छुपा होता है