यूपी कैबिनेट में 20 प्रस्तावों पर लगी मुहर, अयोध्या में बनेगा विश्वस्तरीय मंदिर संग्रहालय

अयोध्या में विश्व स्तरीय मंदिर संग्रहालय को मंजूरी

यूपी कैबिनेट में 20 प्रस्तावों पर लगी मुहर, अयोध्या में बनेगा विश्वस्तरीय मंदिर संग्रहालय

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता वाली कैबिनेट बैठक में 20 प्रस्तावों को मंजूरी मिली। अयोध्या में विश्व स्तरीय मंदिर संग्रहालय बनाने का निर्णय प्रमुख रहा। टाटा एंड संस को पहले दी गई 25 एकड़ भूमि के साथ अतिरिक्त 52.102 एकड़ नजूल भूमि एग्रीमेंट के तहत उपलब्ध कराई जाएगी।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लोकभवन में कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमे 20 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। पर्यटन विभाग अयोध्या में विश्व स्तरीय मंदिर संग्रहालय तैयार करेगा।

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने पत्रकार (एजेंसी) के दौरान बताया कि अयोध्या में विश्व स्तरीय मंदिर संग्रहालय बनाने का प्रस्ताव भी कैबिनेट के सामने रखा गया। उत्तर प्रदेश सरकार की आगामी कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े 21 प्रस्तावों पर चर्चा हुई जिसमे 20 को मंजूरी दी गई।

श्री खन्ना ने बताया कि अयोध्या में टाटा एंड संस को 25 एकड़ जमीन दी गई थी लेकिन उनको और जमीन की आवश्यकता थी की 52.102 एकड़ नजूल भूमि को एग्रीमेंट के तहत दिया जाएगा। इसका उद्देश्य भारत की स्थापत्य कला को बढ़ावा दिया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान