वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राम उद्गार चौधरी का निधन, जिले में शोक की लहर

सहकारिता नेता राम उद्गार चौधरी का 101 वर्ष की आयु में निधन

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राम उद्गार चौधरी का निधन, जिले में शोक की लहर

स्वतंत्रता सेनानी और बिहार में सहकारिता आंदोलन के जनक राम उद्गार चौधरी का निधन हो गया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के अवसान पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर है।

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिला सहकारिता बैंक के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राम उद्गार चौधरी का मंगलवार की रात शहर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे करीब 101 वर्ष के थे। उनके निधन से समूचे समस्तीपुर जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।

बिहार में सहकारिता आंदोलन के जनक के रूप में चर्चित राम उद्गार चौधरी ने स्वतंत्रता आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभाई थी। उनके निधन के बाद आज उजियारपुर प्रखंड के पतैली धमुआ स्थित पैतृक गांव में विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के लोगों ने उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर बिहार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव रामकलेवर प्रसाद सिंह, कांग्रेस सेवादल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार चौधरी और जिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष मोहम्मद अबू तमीम समेत कई नेताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। नेताओं ने कहा कि सहकारिता आंदोलन और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में राम उद्गार चौधरी का योगदान हमेशा याद रखा जायेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

रोडवेज एमडी ने ली वीसी, खराब परफॉर्मेंस पर जताई नाराजगी रोडवेज एमडी ने ली वीसी, खराब परफॉर्मेंस पर जताई नाराजगी
राजस्थान रोडवेज की वीसी बैठक में प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने बूंदी, जोधपुर और राजसमंद डिपो के खराब प्रदर्शन पर...
त्रिपुरा में 3 साल में 1245 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण, पुनर्वास समझौते के तहत इन शर्तों का पालन करना अनिवार्य 
काबुल नरसंहार: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर लगाया 400 लोगों की हत्या का आरोप, पाकिस्तानी सरकार ने किया खारिज
जयपुर में हिट एंड रन हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से ड्राइवर की मौत, आरोपी फरार
एआईयु की वेस्ट जोन वाइस चांसलर्स मीट 2025-26 का शुभारंभ, राज्यपाल बागडे- वैश्विक प्रतिस्पर्धा के दौर में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में विश्वविद्यालयों की भूमिका महत्वपूर्ण 
शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 567 अंक चढ़कर 76,070 पर बंद, इन कंपनियों में दिखा एक्शन
Weather Update : प्रदेश में बदला मौसम, पारा गिरने से गर्मी से राहत, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम