जनगणना 2027 का डिजिटल मॉडल तैयार! 40 सवालों में जाति और SC-ST की जानकारी भी शामिल, जल्द शुरू होगा दूसरा चरण

जाति और कोविड वैक्सीन की जानकारी भी होगी शामिल

जनगणना 2027 का डिजिटल मॉडल तैयार! 40 सवालों में जाति और SC-ST की जानकारी भी शामिल, जल्द शुरू होगा दूसरा चरण
केंद्र सरकार ने जनगणना 2027 के दूसरे चरण के लिए 40 सवाल तय किए हैं, जिनमें जाति और कोविड-19 वैक्सीन से जुड़ी जानकारी शामिल होगी। 1931 के बाद होने वाली यह पहली व्यापक जाति गणना होगी। यह देश की पहली पूरी तरह डिजिटल जनगणना होगी, जिसकी शुरुआत सितंबर में होगी।

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने जनगणना 2027 को लेकर दूसरे चरण के लिए 40 सवाल तय किए हैं। इस चरण में लोगों से अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और जाति से संबंधित जानकारी भी ली जाएगी। इसके अलावा कोविड-19 वैक्सीन से जुड़े सवाल भी शामिल किए गए हैं। यह 1931 के बाद पहली व्यापक जाति गणना होगी।

जनगणना का दूसरा चरण लद्दाख तथा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बर्फीले क्षेत्रों में 1 से 30 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। घर-घर जाकर गणना शुरू होने से पहले लोग 17 से 31 अगस्त तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। देश के अन्य हिस्सों में जनगणना अगले वर्ष शुरू होगी।

खास बात यह है कि जनगणना 2027 देश की पहली पूरी तरह डिजिटल जनगणना होगी। इसके जरिए सरकार आधुनिक तकनीक के माध्यम से देश की जनसंख्या और सामाजिक संरचना से जुड़ा विस्तृत डेटाबेस तैयार करेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय