पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम कर आंख में धूल झोंकने का काम कर रही है सरकार : कांग्रेस

कीमतें कम करने का छलावा किया जा रहा है

पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम कर आंख में धूल झोंकने का काम कर रही है सरकार : कांग्रेस

कांग्रेस ने कहा कि सरकार पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतें लगातार बढाकर लाभ कमा रही है और अब दाम कम कर लोगों की आंख में धूल झोंकने का काम कर रही है।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि सरकार पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतें लगातार बढाकर लाभ कमा रही है और अब दाम कम कर लोगों की आंख में धूल झोंकने का काम कर रही है। कांग्रेस ने पार्टी मुख्यालय में कहा कि सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमत कर कर जनता को धोखा देने का काम किया है। सरकार कीमतें कम कर के भी जनता से दोगुना से ज्यादा पैसा वसूल कर रही है और कीमतें कम करने का छलावा किया जा रहा है।

पेट्रोल पर सरकार ने आठ रुपये और डीजल पर छह रुपए प्रति लीटर की कटौती कर अपने लाभ को दोगुना से कम नहीं होने दिया। उनका कहना था कि यह ठीक उसी तरह की नीति है, जिस तरह कुछ दुकानों पर सेल पर बेची जाने वाली वस्तुओं की कीमत दोगुना करके 50 प्रतिशत कम पर बेचने की बात कर छूट के नाम पर लूट की जाती है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस जिस दाम पर 2014 में थे। अब उनकी कीमत लगभग दोगुना है। पिछले 60 दिन से पेट्रोल-डीजल पर लगातार बढ़ोतरी की गई है और अब आठ और छह रुपये कम  कर जनता की आंख में धूल झोंकने का काम किया गया है, जबकि सरकार इस छूट के बावजूद अब भी पेट्रोल और डीजल पर दोगुना आय कर रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सुमित गोदारा का गहलोत पर हमला, कहा- गहलोत के कार्यकाल में राजस्थान रिफाइनरी शुरू होने का इंतजार ही करता रहा सुमित गोदारा का गहलोत पर हमला, कहा- गहलोत के कार्यकाल में राजस्थान रिफाइनरी शुरू होने का इंतजार ही करता रहा
गोदारा ने एचपीसीएल रिफाइनरी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि गहलोत के कार्यकाल...
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 : 45 दिन के अंदर लागू करेंगे 7वां वेतन आयोग...अमित शाह ने जारी किया भाजपा का घोषणापत्र
युद्धविराम शुरू होने के बाद से किसी भी देश पर कोई मिसाइल हमला नहीं, ड्रोन हमलों के लिए अमेरिका जिम्मेदार : आईआरजीसी
राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत का अशोक गहलोत की टिप्पणी पर पलटवार, कहा- गहलोत को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए
आरपीएससी जल्द जारी करेगा साक्षात्कार पत्र, रेनल ट्रांसप्लांटेशन-यूरोलॉजी और एंडोक्राइनोलॉजी विषय के होंगे साक्षात्कार
तमिलनाडु चुनाव: रिकॉर्ड 4,618 उम्मीदवार मैदान में, टीवीके 234 सीटों पर आजमा रही किस्मत, 23 अप्रैल को होंगे चुनाव
महिला से छेड़छाड़ का वायरल वीडियो केस : बाइक की आरसी सस्पेंड, आरोपियों के लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू