भारत का प्रौद्योगिकी क्षेत्र पांच वर्ष में 350 अरब डालर पहुंचने की उम्मीद : राजनाथ

अधिक योगदान देने का आह्वान किया

भारत का प्रौद्योगिकी क्षेत्र पांच वर्ष में 350 अरब डालर पहुंचने की उम्मीद : राजनाथ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ रहा है और अगले 5 वर्षों में इसके 300 से 350 अरब डालर तक पहुंचने की उम्मीद है

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ रहा है और अगले 5 वर्षों में इसके 300 से 350 अरब डालर तक पहुंचने की उम्मीद है। राजनाथ सिंह ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश के मंडी में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के 16 वें स्थापना दिवस को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का प्रौद्योगिकी सेक्टर बढ़ रहा है और अगले 5 वर्षों में इसके 300-350 अमेरिकी बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। सवा लाख से अधिक स्टार्ट-अप और 110 यूनिकॉर्न के साथ, हमारा देश दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप इकोसिस्टम बन रहा है। 

उन्होंने छात्रों को विकास और अवसर के इस दौर का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे न केवल भारत की प्रौद्योगिकी प्रगति में योगदान दें, बल्कि अनुसंधान और विकास के प्रमुख क्षेत्रों में वैश्विक स्तर पर नेतृत्व भी करें। राजनाथ सिंह ने प्रौद्योगिकी के भविष्य को आकार देने में नवाचार और ज्ञान सृजन की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने उद्यमशीलता और नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देने के महत्व का भी उल्लेख किया। इससे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और डिजिटल प्रौद्योगिकियों जैसे उभरते क्षेत्रों में भारत तेजी से आगे बढ सकेगा। उन्होंने भारत की तकनीकी और वैज्ञानिक प्रगति को आकार देने में संस्थान के उत्कृष्ट योगदान की सराहना की। उन्होंने नवाचार और अनुसंधान को बढ़ावा देने में आईआईटी मंडी की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में वैश्विक नेता के रूप में भारत की बढ़ती प्रमुखता पर जोर दिया।

 राष्ट्रीय सुरक्षा के संदर्भ में सिंह ने आईआईटी मंडी से रक्षा-संबंधी प्रौद्योगिकियों में और अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आग्रह किया। उन्होंने डीआरडीओ के साथ मौजूदा सहयोग की सराहना की और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) संचालित युद्ध, स्वदेशी एआई चिप विकास, साइबर सुरक्षा और क्वांटम प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में और अधिक योगदान देने का आह्वान किया।

रक्षा मंत्री ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता में भारत की प्रगति का भी जिक्र किया और कहा कि भारत ने गोला-बारूद उत्पादन में 88 प्रतिशत आत्मनिर्भरता हासिल कर ली है और 2023-24 में रक्षा निर्यात लगभग 23,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। हमारा लक्ष्य 2029 तक रक्षा निर्यात में 50,000 करोड़ रुपये तक पहुंचना है। उन्होंने भारत में  मजबूत रक्षा उद्योग बनाने में सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने आईआईटी मंडी के छात्रों से प्रौद्योगिकी समाधानों पर ध्यान केंद्रित करके इस विजन में योगदान देने का आह्वान किया।

Read More  शिव महाभिषेक, दिव्य स्नान एवं रुद्राक्ष वितरण का एक भव्य धार्मिक आयोजन, संत शिरोमणि जगतगुरु दिवाकर द्वराचार्य अवधेशाचार्य जी महाराज के सानिध्य में होगा संपन्न 

देश को 2047 तक विकसित बनाने के लिए छात्रों से तकनीकी नवाचार में उत्कृष्टता हासिल करने का आग्रह करते हुए, रक्षा मंत्री ने उन्हें पहल, सुधार और परिवर्तन  के सिद्धांतों का पालन करने की सलाह दी। राजनाथ सिंह ने उन्हें ज्ञान की खोज में साहसी बनने और चुनौतियों का सामना करने के लिए दृढ़ रहने के लिए भी प्रेरित किया। 

Read More नए शैक्षणिक सत्र से कई बदलाव कर रहा सीबीएसई : साल में 2 बार होगी 10वीं बोर्ड की परीक्षा, छात्रों को विज्ञान के मिलेंगे 2 ऑप्शन 

Post Comment

Comment List

Latest News

यूपी में शिक्षक भर्ती में हुआ बड़ा स्कैम : मामले की उच्च स्तरीय जांच जरूरी, आरक्षित वर्ग के युवाओं के साथ सरकार कर रही धोखा, कांगेस ने कहा- आवाज उठाने वाले छात्रों को सरकार ने कुचलने का काम किया यूपी में शिक्षक भर्ती में हुआ बड़ा स्कैम : मामले की उच्च स्तरीय जांच जरूरी, आरक्षित वर्ग के युवाओं के साथ सरकार कर रही धोखा, कांगेस ने कहा- आवाज उठाने वाले छात्रों को सरकार ने कुचलने का काम किया
शिक्षक भर्ती को बड़ा स्कैम बताया और कहा कि राज्य सरकार आरक्षित वर्ग के युवाओं के साथ धोखा कर रही...
सामाजिक बजट घोषणाओं पर काम शुरू : बैठक लेकर इंप्लीमेंटेशन पर बनाई कार्य योजना, मीना ने समयबद्ध एवं गुणवत्ता से दायित्व निभाने के दिए निर्देश
श्रीगंगानगर-जयपुर स्पेशल रेलसेवा का नूआं स्टेशन पर अस्थाई ठहराव की अवधि में विस्तार
बीएसी रिपोर्ट सदन में पेश : जोगेश्वर गर्ग ने रखा प्रस्ताव, 12 मार्च तक चलेगी विधानसभा; अनुदान मांगों पर होगी चर्चा 
बदलते समय में बदल रही तटरक्षक बलों की चुनौतियां : साइबर हमलों जैसी गैर पारंपरिक चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहे तटरक्षक बल, राजनाथ ने कहा-  पारंपरिक खतरों को दूर करने के लिए आप हमेशा रहते हैं चौकस 
सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं में तेजी : चांदी 600 रुपए और सोना 200 रुपए महंगा, जानें कीमत
किताबों के बोझ तले कीचड़ से गुजर रहे नौनिहाल : ग्रामीणों ने समस्या से संरपच को कराया अवगत, कीचड़ भरे रास्ते पर नहीं दिया कोई ध्यान