गर्मी शुरु होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में फिर लगेगी आग : दमकलों की बढ़ जाती है भागदौड़, अधिकतर खेतों में नौलाई में लगती है आग

ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक लगती हैं नौलाई में आग : आग की घटनाओं पर काबू के लिए मुस्तैद हुआ निगम का फायर अनुभाग

गर्मी शुरु होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में फिर लगेगी आग : दमकलों की बढ़ जाती है भागदौड़, अधिकतर खेतों में नौलाई में लगती है आग

गर्मी अधिक होने पर शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती है। ग्रामीण में आग अधिकतर खेतों में नौलाई में लगती है।

कोटा । गर्मी का सीजन शुरु होने पर जिस तरह से जलदाय विभाग का काम बढ़ जाता है। उसी तरह से फायर अनुभाग का काम भी अन्य दिनों से अधिक हो जाता है। गर्मी में आग लगने की घटनाएं अधिक होने से दमकलों की भागदौड़ बढ़ जाती है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में नौलाई में आग की घटनाएं अधिक होती है। सामान्य तौर पर गर्मी का सीजन अप्रैल से माना जाता है। लेकिन इस बार अभी से ही जिस तरह से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। उससे स्पष्ट है कि इस बार मार्च से ही गर्मी का सीजन शुरु हो जाएगा। गर्मी अधिक होने पर शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती है। ग्रामीण  में आग अधिकतर खेतों  में नौलाई में लगती है। 

हर साल एक हजार से अधिक घटनाएं
नगर निगम कोटा उत्तर व दक्षिण में हर साल गर्मी के सीजन में आग लगने की करीब एक हजार से अधिक घटनाएं होती है।  जिनमें शहर व ग्रामीण क्षेत्रों  में आग की घटनाएं शामिल है। शहर में जहां 15 अप्रैल के बाद तापमान में बढ़ोतरी अधिक होने पर आग लगती है। ये आग अधिकतर एसी में शॉर्ट सर्किट से लगती है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में मार्च में फसल कटाई के बाद खेतों में नौलाई को रखा जाता है। जिनमें भी कई बार गर्मी से तो कई बार किसानों द्वारा जानबूझकर उनमें आग लगाई जाती है। लेकिन हवा से यह आग अधिक फेल जाती है। उसके बाद सूचना मिलते ही दमकलें आग बुझाने के लिए दौड़ती रहती है। 

लगातार बढ़ रही घटनाएं
शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में आग लगने की घटनाएं हर साल बढ़ रही है। नगर निगम कोटा उत्तर के फायर अनुभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2020-21 में जहां आग लगने की 278 घटनाएं हुई। इनमें से शहर में 258 व ग्रामीण में 20 घटनाएं थी। इनमें सबसे अधिक अप्रैल से जून के बीच रही। अप्रैल में 54, मई में 72 और जून में 23 घटनाएं हुई।  इसी तरह से वर्ष 2021-22 में 375 घटनाएं हुई। जिनमें से 346 शहरी क्षेत्र में व 29 ग्रामीण क्षेत्र की है। इस साल अप्रैल में 115, मई में 46 व जून में 37 घटनाएं हुई थी। वहीं वर्ष 2022-23 में 612 घटनाएं हुई। जिनमें से शहरी क्षेत्र में 593 व ग्रामीण में 19 घटनाएं हुई। इस साल अप्रैल में 171, मई में 182 व जून में 71 घटनाएं हुई। जबकि वर्ष 2023-24 में कुल564 घटनाएं हुई है। इसी तरह से कोटा दक्षिण निगम क्षेत्र में भी हर साल 500 से अधिक घटनाएं हो रही है। 

24 घंटे कंट्रोल रूम तैयार
सीएफओ व्यास ने बताया कि निगम के लायर अनुभाग का कंट्रोल रूम 24 घंटे तैयार रहता है। सूचना मिलते ही कम से कम समय में दमकलों को मौके पर पहुंचाना प्राथमिकता रहती है। 15 मार्च के बाद कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया जाता है।  

Read More हथियार बंद बदमाशों ने प्रोपर्टी कारोबारी के घर बोला धावा : गोदाम व घर के गेट तोडे़, हमलावर सीसीटीवी में कैद

नौलाई में आग लगाना अवैध, फिर भी जला रहे
नगर निगम कोटा उत्तर व दक्षिण के सीएफओ राकेश व्यास ने बताया कि मार्च में फसल कटाने  के बाद से ही खेतों में नौलाई में आग की घटनाएं होने लगती है। गर्मी के कारण तो आग कम लगती है। लेकिन अधिकतर किसान खुद ही नौलाई में आग लगा देते है। व्यास ने बताया कि नौलाई में आग लगाना अवैध घोषित किया हुआ है।  संबंधित थाने की पुलिस ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। लेकिन उसके बाद भी हर साल नौलाई में आग की घटनाएं बढ़ रही है। व्यास ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही नगर निगम के फायर स्टेशनों से तुरंत दमकलों को रवाना किया जाता है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्र व खेत अधिक दूरी पर होने से दमकलों को पहुंचने में समय लगता है। कई बार खेत या रास्ता कच्चा होने से दमकलें बीच रास्ते में ही फंस जाती है। लेकिन फायर अनुभाग की प्राथमिकता आग को काबू करना रहता है।

Read More एएनटीएफ का शिकंजा : राजस्थान और गुजरात की नम्बर प्लेट लगाकर कर रहे थे डोडा पोस्त की तस्करी, एक लग्जरी वाहन जब्त

संसाधन व फायरमैन पर्याप्त
नगर निगम कोटा उत्तर दक्षिण के सीएफओ राकेश व्यास ने बताया कि आग लगने की घटनाएं होने पर उन्हें तुरंत काबू करने के लिए नगर निगम कोटा उत्तर व दक्षिण मिलकर काम करता है। निगम के फायर अनुभाग में छोटी-बड़ी विभिन्न क्षमताओं की 32 दमकलें व 2 हाइड्रोलिक लेडर दमकलें हैं। चार फायर स्टेशन हैं जिनमें से एक उत्तर में सब्जीमंडी का और तीन दक्षिण में श्रीनाथपुरम्,   भामाशाह मंडी व रानपुर का। यहां दोनों जगह पर 45-45 फायरमैन व 25-25 ड्राइवर है। साथ ही कोटा दक्षिण में  सिविल डिफेंस के 20 स्वयंसेवक अधिक है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के अलावा दो अग् िनशमन अधिकारी व एक सहायक अग्निशमन अधिकारी भी है। वैसे कोटा उत्तर में देवेन्द्र मीणा को  मुख्य अग् िनशमन अधिकारी के पद पर लगाया गया है लेकिन उन्होंने अभी तक ज्वाइन नहीं किया है।

Read More राजस्थान में पीपीपी परियोजनाओं के बेहतर प्रबंधन के लिए वित्त विभाग को मिली नई जिम्मेदारियाँ, मुख्यमंत्री की स्वीकृति से जारी हुआ आदेश

Post Comment

Comment List

Latest News

कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती मनाई, कार्यालयों में आयोजित किए गए कार्यक्रम कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती मनाई, कार्यालयों में आयोजित किए गए कार्यक्रम
स्वतंत्रता सेनानी और दैनिक नवज्योति के संस्थापक संपादक कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती नवज्योति के जयपुर सहित प्रदेशभर के...
ईडी ने अंतरराष्ट्रीय तस्कर हकीमजादा के आतंकवाद नेटवर्क का​ किया खुलासा, आरोपपत्र दायर
मांगरोल में रिश्तों का खून : पारिवारिक कलह में बेटे ने बाप को धारदार हथियार से वार का मार डाला, दोनों के बीच लम्बे समय से चल रहा था विवाद
काम और जीवन के संतुलन की नई जरूरत
एथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों की महापंचायत, फैक्ट्री हटने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान
दिल्ली प्रदूषण संकट पर लोकसभा में आज होगी चर्चा, प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी शुरूआत
संतोष ट्रॉफी राष्ट्रीय फुटबॉल : राजस्थान ने दमन-दीव को 6-0 से रौंदा, गुजरात भी जीती