मुख्यमंत्री वृक्षारोपण अभियान के तहत राजस्थान में लगे 7.22 करोड़ पौधे : प्रत्येक जिले में “मातृ वन” की स्थापना, विधानसभा में विधायक की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में दी ये जानकारी

वन विभाग ने 80 हजार हेक्टेयर वन भूमि पर 2.50 करोड़ पौधे लगाए

मुख्यमंत्री वृक्षारोपण अभियान के तहत राजस्थान में लगे 7.22 करोड़ पौधे : प्रत्येक जिले में “मातृ वन” की स्थापना, विधानसभा में विधायक की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में दी ये जानकारी

मुख्यमंत्री वृक्षारोपण अभियान के तहत 7 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।

जयपुर। मुख्यमंत्री वृक्षारोपण अभियान के तहत 7 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसे पार करते हुए 7.22 करोड़ पौधे रोपे गए। वन विभाग ने 80 हजार हेक्टेयर वन भूमि पर 2.50 करोड़ पौधे लगाए, जबकि विभिन्न विभागों, गैर सरकारी संगठनों और आमजन के सहयोग से 4.72 करोड़ पौधे लगाए गए। यह उपलब्धि राज्य सरकार की हरित पहल और जनसहभागिता के माध्यम से संभव हुई।

विधानसभा में विधायक की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में ये जानकारी दी गई है। अभियान के तहत विभाग की ओर से 45,037 पौधे रोपे गए। इसके साथ ही, राज्य सरकार की 2024-25 की बजट घोषणा के अंतर्गत प्रत्येक जिले में "मातृ वन" की स्थापना की गई। इन मातृ वनों की स्थापना में स्थानीय प्रजातियों को प्राथमिकता दी गई। "एक जिला, एक प्रजाति" योजना के तहत प्रत्येक जिले के लिए एक मुख्य प्रजाति और अन्य स्थानीय प्रजातियों को विभागीय नर्सरियों में तैयार किया जा रहा है।

अभियान के तहत रोपित पौधों की सुरक्षा और जीवितता सुनिश्चित करने के लिए 3,406 स्थानीय नागरिकों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को "वन मित्र" के रूप में पंजीकृत किया गया है। ये वन मित्र स्वैच्छिक रूप से पौधों की देखभाल करते हैं और इसके लिए कोई मानदेय नहीं दिया जाता। इस अभियान के तहत राज्य सरकार की हरित पहल ने पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता को एक नई दिशा दी है। इससे वन क्षेत्र में वृद्धि और जैव विविधता को संरक्षित करने में सहायता मिलेगी।

 

Read More प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने 50 जिलाध्यक्ष नियुक्त किए

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई