Weather Update : प्रदेश में सर्दी का उतार चढ़ाव, तेज सर्दी का होगा दौर शुरू

मौसम विभाग केंद्र जयपुर ने जताई संभावना

Weather Update : प्रदेश में सर्दी का उतार चढ़ाव, तेज सर्दी का होगा दौर शुरू

देश में सर्दी का उतार चढ़ाव बना हुआ है। वहीं रात के तापमान में बढ़ोतरी होने से सर्दी का असर कम हुआ है लेकिन दिन में पारा आंशिक रूप से गिरा है। इससे दिन में ठंडक घुलने लगी है। इधर मौसम विभाग केंद्र जयपुर ने संभावना जताई है कि राजस्थान में गुरुवार से तेज सर्दी का दौर शुरू होगा। उत्तर भारत से चलने वाली बर्फीली हवा से राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों में तापमान गिरेगा।

जयपुर। प्रदेश में सर्दी का उतार चढ़ाव बना हुआ है। वहीं रात के तापमान में बढ़ोतरी होने से सर्दी का असर कम हुआ है लेकिन दिन में पारा आंशिक रूप से गिरा है। इससे दिन में ठंडक घुलने लगी है। इधर मौसम विभाग केंद्र जयपुर ने संभावना जताई है कि राजस्थान में गुरुवार से तेज सर्दी का दौर शुरू होगा। उत्तर भारत से चलने वाली बर्फीली हवा से राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों में तापमान गिरेगा।

सुबह-शाम शेखावाटी इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है। अगले 3 दिन 4, 5 और 6 दिसंबर को झुंझुनूं, चूरू, सीकर जिलों में कोल्ड-वेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, सीकर में हल्की बारिश के बाद मंगलवार रात को तापमान 3 डिग्री तक पहुंच गया। सर्द हवा ने भी लोगों को परेशानी बढ़ा दी है। राजस्थान में कड़ाके की सर्दी की चेतावनी के बीच आज कई जिलों में सुबह कोहरे का असर रहा। सीकर, नागौर सहित शेखावाटी के इलाकों कोहरे के कारण विजिबिलिटी भी घटी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

‘विकसित राजस्थान : 2047 तक 4.3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था’ विषय पर सीआईआई की कॉन्फ्रेंस आयोजित, उद्योग जगत से अधिक रोजगार सृजन और नई यूनिट स्थापित करने का आह्वान ‘विकसित राजस्थान : 2047 तक 4.3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था’ विषय पर सीआईआई की कॉन्फ्रेंस आयोजित, उद्योग जगत से अधिक रोजगार सृजन और नई यूनिट स्थापित करने का आह्वान
सीआईआई राजस्थान ने “विकसित राजस्थान : 4.3 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बाय 2047” विषय पर सम्मेलन आयोजित। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने...
राजस्थान न्यायिक सेवा के अधिकारियों को कार खरीदने के लिए सॉफ्ट लोन सुविधा में संशोधन, वित्त विभाग ने जारी किए नए दिशा-निर्देश
सुरक्षा परिषद में खाड़ी देशों पर ईरानी हमले के विरोध में प्रस्ताव पारित; हमलों की जल्द समाप्त करने का किया आह्वान, भारत सहित 130 से ज्यादा देशों ने किया समर्थन
असर खबर का - किसानों को मिला अब बोनस का तोहफा, 16 मार्च से शुरू होगी गेहूं की एमएसपी पर खरीद
महाराष्ट्र विधानसभा बिल्डिंग को मिली बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस जांच शुरू, डॉग स्क्वॉड और साइबर सेल अलर्ट
घरेलू गैस सिलेण्डर आपूर्ति का पर्याप्त स्टॉक मौजूद : चिंता की जरूरत नहीं, श्रीनिवास ने व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर लगाई रोक
मल्लिकार्जुन खड़गे का आरोप : रसोई गैस की कमी कूटनीतिक विफलता, केंद्र सरकार की नाकामी का खामियाजा 140 करोड़ लोग भुगतने को मजबूर