व्यक्तिगत आयकर में बदलाव नहीं, बजट में करदाताओं के लिए आसानी के उपाय

इनकम टैक्स स्लैब में यथास्थिति, नियम होंगे सरल

व्यक्तिगत आयकर में बदलाव नहीं, बजट में करदाताओं के लिए आसानी के उपाय

बजट में आयकर दरें अपरिवर्तित रहीं। 2026 से नया आयकर कानून लागू होगा, नियम-फॉर्म सरल होंगे। मोटर दुर्घटना मुआवजा पूरी तरह आयकर और टीडीएस मुक्त किया गया।

नई दिल्ली। सीतारमण ने इस बार के बजट में व्यक्तिगत आयकर की दरों में कोई फेरबदल नहीं किया है लेकिन कहा है कि 1 अप्रैल, 2026 से लागू किए जा रहे नए आयकर अधिनियम 2025 में नियमों और प्रक्रियाओं को आसान बनाया जाएगा। आयकर के नए सरलीकृत नियम और फॉर्म जल्द ही जारी किए जाएंगे और करदाताओं को उनसे परिचित होने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।

टैक्स रिजीम में कोई बदलाव नहीं

पुरानी टैक्स रिजीम चुनने पर अभी भी आपकी 2.5 लाख रुपए तक की इनकम ही टैक्स फ्री रहेगी। हालांकि, इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 87 ए के तहत आप 5 लाख तक की इनकम पर टैक्स बचा सकते हैं। वहीं न्यू टैक्स रिजीम चुनने पर पहले की तरह ही 4 लाख रुपए तक की इनकम पर टैक्स नहीं देना होगा। इसमें इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 87ए के तहत सैलरीड पर्सन 12.75 लाख रुपए तक की इनकम पर और अन्य 12 लाख तक की इनकम पर टैक्स छूट पा सकते हैं।

मोटर दुर्घटना मुआवजा टीडीएस मुक्त

Read More पीएम मोदी ने दी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को शुभकामनाएं, कहा-महिलाएं पक्के इरादे, रचनात्मकता और बेमिसाल जोश के साथ भारत की तरक्की को दे रही आकार

वित्त मंत्री ने लोगों की जिंदगी में आसानी के लिए किसी व्यक्ति के संबंध में मिलने वाले मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण द्वारा घोषित मुआवजे को आयकर और स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) के मुक्त करने की घोषणा की।

Read More केरल में चुनावी माहौल के बीच राहुल गांधी ने की गरीबों के लिए मुफ़्त सरकारी सुविधाओं की मांग, अपनी सरकारी योजनाओं का किया उल्लेख 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस किल्लत और महंगाई पर प्रताप सिंह खाचरियावास ने सरकार को चेताया, गरीबों की रोजी-रोटी और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील गैस किल्लत और महंगाई पर प्रताप सिंह खाचरियावास ने सरकार को चेताया, गरीबों की रोजी-रोटी और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील
गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और कॉमर्शियल सिलेंडरों की किल्लत पर पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने मोदी सरकार पर...
ईरान-इयरायल युद्व: डोनाल्ड ट्रंप का विवादित बयान, बोले-निर्दोषों को मारने वाले ईरानियों को मारना बड़ा सम्मान, ईरानी शासन को पूरी तरह कर देंगे नष्ट 
"कुंभ गर्ल" मोनालिसा की शादी पर बढ़ा बवाल: पिता ने लगाई सीएम मोहन यादव से बेटी को सुरक्षित वापस लाने की गुहार, कहा-धोखे से फंसाया और मुझे केरल से भगाया
दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड गिरावट : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव 
देहरादून में शुरू हुई रोमांटिक कोर्टरूम थ्रिलर ‘लव लॉटरी’ की शूटिंग : अक्षय ओबेरॉय ने सेट से साझा की झलकियां, रोमांस और सस्पेंस से भरपूर होगी फिल्म 
राजस्थान हाईकोर्ट ने समान मुद्दे पर नई अतिक्रमण याचिका की खारिज, पूर्व याचिका पर सुनवाई जारी रखने का निर्देश
असर खबर का - खानपुर सीएचसी को मिले डॉक्टर, मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा