संशोधन विधेयक सांसदों को उपलब्ध न कराना लोकतंत्र का मजाक : यह सरकार की मनमानी, जयराम ने कहा- सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाने की विपक्ष की जायज मांग को किया खारिज

विधेयक को साझा न करना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की अवहेलना

संशोधन विधेयक सांसदों को उपलब्ध न कराना लोकतंत्र का मजाक : यह सरकार की मनमानी, जयराम ने कहा- सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाने की विपक्ष की जायज मांग को किया खारिज

कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि 16 अप्रैल से शुरू हो रही संसद बैठक से पहले संविधान संशोधन विधेयक सांसदों को न देना लोकतंत्र का मजाक है। जयराम रमेश ने कहा, सर्वदलीय बैठक की मांग ठुकराना और चुनावी माहौल में सत्र बुलाना सरकार की “बुलडोजर मानसिकता” को दर्शाता है।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि जिस संविधान संशोधन विधेयक को लेकर सरकार 16 अप्रैल से संसद की बैठक बुला रही है, उसे अब तक सांसदों को उपलब्ध न कराना सरकार की मनमानी और लोकतंत्र का मजाक उड़ाने जैसा है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने मंगलवार को यहां एक बयान में कहा कि सरकार ने पहले 29 अप्रैल को सर्वदलीय बैठक बुलाने की विपक्ष की मांग ठुकराकर मनमानी की और अब तक सांसदों के साथ इस विधेयक को साझा न कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया की अवहेलना की है।

उन्होंने कहा कि संसद की बैठक 16 अप्रैल से शुरू हो रही है। यह बैठक ऐसे समय बुलाई जा रही है, जब तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए चुनाव प्रचार चरम पर होगा। इसके बावजूद केंद्र सरकार ने चुनाव समाप्त होने के बाद सर्वदलीय बैठक बुलाने की विपक्ष की उचित और जायज मांग को पहले ही खारिज कर दिया था। कांग्रेस नेता ने कहा, आज सुबह तक भी सरकार ने सांसदों के साथ उन संविधान संशोधन विधेयकों को साझा नहीं किया है, जिन पर उन्हें बहस और मतदान करना है। यह लोकतंत्र का पूरी तरह मजाक है और सरकार की बुलडोजर मानसिकता को दर्शाता है।

Tags: amendment

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव : ईसीआई की बड़ी कार्रवाई ; 727.58 करोड़ रुपये की नकदी ज़ब्त की, 23 अप्रैल को होंगे चुनाव तमिलनाडु विधानसभा चुनाव : ईसीआई की बड़ी कार्रवाई ; 727.58 करोड़ रुपये की नकदी ज़ब्त की, 23 अप्रैल को होंगे चुनाव
तमिलनाडु विधानसभा चुनावों से पहले चुनाव आयोग ने ₹727.58 करोड़ की नकदी, शराब और आभूषण जब्त किए हैं। निष्पक्ष मतदान...
जयपुर पुलिस की बड़ी सफलता : नकबजनी गैंग का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत बड़ी कार्रवाई : 29.850 किलो डोडा चूरा बरामद, 3 ड्रग तस्कर गिरफ्तार
ट्रैफिक और यात्रीभार में पिछड़ा जयपुर एयरपोर्ट : गिरावट चिंता का विषय, लखनऊ-गुवाहाटी ने मारी बाजी
फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी, जानें क्या है भाव
सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के नए सीएम : विजेंद्र प्रसाद यादव और विजय चौधरी बनेंगे डिप्टी सीएम, कल सुबह होगा शपथ ग्रहण समारोह
मुख्यमंत्री ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि, सामाजिक न्याय के अग्रदूत बाबा साहेब को किया नमन