इंदौर में छात्र द्वारा जलाई गईं प्राचार्या की मौत

पांच दिन पहले पेट्रोल डालकर लगा दी थी आग

इंदौर में छात्र द्वारा जलाई गईं प्राचार्या की मौत

सिमरोल थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलेज की प्राचार्या विमुक्ता शर्मा को पांच दिन पहले कॉलेज के ही एक छात्र ने पेट्रोल डालकर जला दिया था। इसके बाद आरोपी छात्र ने भी कथित तौर पर खुद को आग लगा कर आत्मदाह करने की कोशिश की थी।

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में पांच दिन पहले एक छात्र द्वारा पेट्रोल डालकर जलाई गईं प्राचार्या की आज तड़के मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार पिछले पांच दिन से बेहद गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती प्राचार्या विमुक्ता शर्मा का आज तड़के निधन हो गया। 

सिमरोल थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलेज की प्राचार्या विमुक्ता शर्मा को पांच दिन पहले कॉलेज के ही एक छात्र ने पेट्रोल डालकर जला दिया था। इसके बाद आरोपी छात्र ने भी कथित तौर पर खुद को आग लगा कर आत्मदाह करने की कोशिश की थी। मामले में आरोपी स्वयं भी कथित तौर पर थोड़ा जल गया था, जिसके बाद उसे भी पुलिस हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती किया गया था। बताया जा रहा है आरोपी छात्र अपने परीक्षा परिणाम को लेकर आक्रोशित था और इसके चलते उसने ये कदम उठाया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट : जल प्रबंधन, नवीकरणीय ऊर्जा और हरित विकास पर चर्चा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट : जल प्रबंधन, नवीकरणीय ऊर्जा और हरित विकास पर चर्चा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत रासमस एबिल्डगार्ड क्रिस्टेंसन ने मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात की।
अजय पाल शर्मा के वायरल वीडियो पर सियासत तेज : अखिलेश यादव की चेतावनी, बोले-लोकतंत्र के अपराधी बख़्शे नहीं जाएंगे, ‘महिला सम्मान’ व ‘नारी वंदन’ जैसे दावों की वास्तविकता उजागर 
अमेरिकी दूतावास ने जारी किया सीमावर्ती शहर के लिए सुरक्षा अलर्ट, हिंसक आपराधिक गतिविधियों में वृद्धि होने की रिपोर्टेंआई सामने
नीरज कुमार का बड़ा हमला : जदयू में निशांत के प्रवेश के बाद तेजस्वी राजनीतिक तौर पर शांत और ट्विटर पर अशांत, जदयू के बिखरने की अफवाह 
पश्चिम बंगाल में केंद्र के शपथ ग्रहण में शामिल होने का सपना कभी पूरा नहीं होगा : अजय राय ने कहा-हम खोखले दावे नहीं करते, राहुल गांधी के प्रति जनता का समर्थन और स्नेह 
बेंगलुरू सिटी स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित
जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बना वाटर पॉजिटिव, जल संरक्षण में नई मिसाल