Foreign Exchange Reserves: 22.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 689.5 अरब डॉलर पर, RBI ने जारी किए आंकड़े

Foreign Exchange Reserves: 22.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 689.5 अरब डॉलर पर, RBI ने जारी किए आंकड़े
पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 5.25 अरब डॉलर के इजाफे के साथ 689.24 अरब डॉलर पर रहा था।

मुंबई। स्वर्ण भंडार में बढ़ोतरी होने से 13 सितंबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 22.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 689.5 अरब डॉलर हो गया। इसी तरह इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 5.25 अरब डॉलर के इजाफे के साथ 689.24 अरब डॉलर पर रहा था।

रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 13 सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 51.5 करोड़ डॉलर की गिरावट लेकर 603.6 अरब डॉलर पर आ गया। वहीं, इस अवधि में स्वर्ण भंडार 89.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 62.9 अरब डॉलर हो गया।

आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में 5.3 करोड़ डॉलर की कमी हुई और यह गिरकर 18.42 अरब डॉलर रह गया। इसी तरह इस अवधि में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 10.8 करोड़ डॉलर की गिरावट लेकर 4.52 अरब डॉलर पर आ गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब ने नया कलेक्शन सेंटर शुरू किया। ज्वेलर्स, रत्न व्यापारियों और उपभोक्ताओं को रत्न, हीरे, मोती...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
जयपुर: मनमाने स्थानांतरणों के विरोध में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी
कैंसर सर्जरी में नई क्रांति : एआई, 3डी प्रिंटिंग और माइक्रोवैस्कुलर तकनीक से मरीजों को मिल रहा नया जीवन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान: जो सरकार गाय को राष्ट्रमाता नहीं मानती उसे सत्ता से हटाने की जरूरत, बोले- योगी आदित्यनाथ संत नहीं, राजनेता