Foreign Exchange Reserves: 7.02 अरब डॉलर की बढ़त लेकर 681.7 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर

Foreign Exchange Reserves: 7.02 अरब डॉलर की बढ़त लेकर 681.7 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर
आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार में 11.8 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ और यह बढ़कर 18.5 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

मुंबई। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण भंडार, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में भारी इजाफा होने से 23 अगस्त को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7.02 अरब डॉलर को बढ़ोतरी लेकर 681.7 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। वहीं, इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.55 अरब डॉलर के इजाफे के साथ 674.7 अरब डॉलर पार रहा था।

रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 23 अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 5.98 अरब डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 597.6 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 89.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 60.99 अरब डॉलर हो गया।

आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार में 11.8 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ और यह बढ़कर 18.5 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस अवधि में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि तीन करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 4.7 अरब डॉलर हो गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान : 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में विशेष आयोजन प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान : 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में विशेष आयोजन
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के 10 वर्ष पूरे होने पर 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा...
सुरजेवाला का केंद्र पर निशाना: भाजपा ने राज्यसभा सीट न देकर किया देवेगौड़ा का अपमान, बोले- कुमारस्वामी द्वारा इस व्यवहार को स्वीकार करना आश्चर्यजनक
शी जिनपिंग का उत्तर कोरिया दौरा: प्योंगयांग पहुंचे चीनी राष्ट्रपति, किम जोंग उन ने हवाई अड्डे पर किया स्वागत
राज्यसभा चुनाव: भाजपा उम्मीदवार शारदा देवी ने किया मणिपुर से नामांकन दाखिल, महिला सशक्तीकरण और अखंडता का लिया संकल्प
लाइसेंस नियमों में बड़ा बदलाव: 50 साल की उम्र तक वैध होगा ड्राइविंग लाइसेंस, ऑनलाइन होंगी RTO सेवाएं
सोशल मीडिया पर वायरल शावकों की तस्वीरों पर रणथम्भौर प्रशासन का स्पष्टीकरण, फर्जी व भ्रामक सामग्री से सावधान रहने की अपील
पटना से गायब खान सर! SIT की ताबड़तोड़ रेड जारी, फायरिंग विवाद और फायर ऑडिट रिपोर्ट से बढ़ीं मुश्किलें