अंडर-19 क्रिकेट टीम ने दिया नए साल का तोहफा

अंडर-19 क्रिकेट टीम ने दिया नए साल का तोहफा

फाइनल में श्रीलंका को 9 विकेट से हरा रिकॉर्ड आठवीं बार जीता अंडर-19 एशिया कप का खिताब

दुबई। लेफ्ट आर्म स्पिनर विक्की ओस्तवाल (11 रन पर तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी और सलामी बल्लेबाज अंगक्रिश रघुवंशी (56) के शानदार अर्धशतक की बदौलत भारत ने शुक्रवार को यहां फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को एकतरफा अंदाज में नौ विकेट से हरा कर अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीत लिया। भारत का यह आठवां खिताब है।


श्रीलंकाई टीम टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए बारिश के बाद निर्धारित 38 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 106 रन ही बना सकी। जवाब में भारत ने अंगक्रिश और शाइक राशिद के बीच 96 रनों की साझेदारी की बदौलत 21.3 ओवर में ही एक विकेट पर 104 रन बना कर मैच और खिताब जीत लिया। लेफ्ट आर्म स्पिनर विक्की ओस्तवाल, कौशल तांबे और अन्य गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाज बेबस नजर आए और एकाएक विकेट गंवाते रहे। विक्की ने आठ ओवर में 11 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट लिए। उनके अलावा कौशल ने छह ओवर में 23 रन देकर दो, जबकि राजवर्धन हैंगर्गेकर, रवि कुमार और राज बावा ने एक-एक विकेट लिया। श्रीलंका को धराशाई करने के बाद भारत ने बल्लेबाजी में दबदबा दिखाया और शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों अंगक्रिश और राशिद की 96 रनों की साझेदारी की बदौलत नौ विकेट से मैच जीत लिया। अंगक्रिश ने सात चौकों की मदद से 67 गेंदों पर 56 और राशिद ने दो चौकों के सहारे 49 गेंदों पर 31 रन की नाबाद पारी खेली।


श्रीलंका के खिलाफ 5 बार जीता फाइनल

भारत और श्रीलंका के बीच अंडर-19 एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में यह पांचवीं भिड़ंत थी। दोनों टीमें इससे पहले 1989, 2003, 2016 और 2018 के फाइनल में आपस में भिड़ीं थी और इन सभी मैचों में भारत ने श्रीलंका को एकतरफा अंदाज में हराया था और आज भी भारत का यही अंदाज रहा।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में वर्धमान ग्रुप पर इनकम टैक्स की छापेमारी, ऑफिस से करोड़ों का कैश बरामद, कई अहम दस्तावेज जब्त जयपुर में वर्धमान ग्रुप पर इनकम टैक्स की छापेमारी, ऑफिस से करोड़ों का कैश बरामद, कई अहम दस्तावेज जब्त
राजस्थान के प्रभावशाली वर्धमान ग्रुप के रियल एस्टेट और एजुकेशन कारोबार से जुड़े कई ठिकानों पर गुरुवार सुबह इनकम टैक्स...
लोकसभा में ई सिगरेट की गूंज: अनुराग ठाकुर के आरोप पर हंगामा, जानें क्या होता है e-cigarette?
आदिवासी इलाकों में जानबूझकर उपेक्षित व्यवहार कर रही सरकार : गहलोत
केंद्र सरकार का विपक्ष पर हमला, चुनाव सुधार मुद्दों पर लगाया गंभीर आरोप
राजस्थान की बावड़ियों का होगा संरक्षण; शिल्प ग्राम बनेगा लोक कलाओं का नया केंद्र : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर विशेष, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में भर्ती की क्रांति
रुपया धड़ाम! 90.48 प्रति डॉलर के नये निचले स्तर तक टूटा