एकेडमियों की चयन समितियों की बैठक, सचिव ने दिए अनुशासन में रहने और निष्पक्ष चयन के निर्देश

चयन ट्रायल के लिए बनाई विभिन्न खेलों की चयन समितियों की बैठक ली

एकेडमियों की चयन समितियों की बैठक, सचिव ने दिए अनुशासन में रहने और निष्पक्ष चयन के निर्देश
राजस्थान खेल परिषद की खेल एकेडमियों के लिए खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया 7 अप्रैल से शुरू होगी।

जयपुर। राजस्थान खेल परिषद की खेल एकेडमियों के लिए खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया 7 अप्रैल से शुरू होगी। इस संबंध में परिषद के सचिव राजेन्द्र सिंह सिसोदिया ने चयन ट्रायल के लिए बनाई विभिन्न खेलों की चयन समितियों की बैठक ली। राजस्थान खेल परिषद द्वारा प्रदेशभर में विभिन्न खेलों की 22 खेल अकादमियों का संचालन किया जाता है। इनमें प्रवेश के लिए चयन ट्रायल 7 से 21 अप्रैल होंगे। इस दौरान स्टेडियम में आईपीएल मैचों की गतिविधियां भी रहेगी। 

बैठक में परिषद सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी ट्रायल के दौरान समय पर उपस्थित हों, अनुशासन बनाए रखें और चयन प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बरतें। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का चयन निष्पक्ष और योग्यता के आधार पर किया जाए, ताकि एकेडमियों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहे। चयन ट्रायल के सुचारु संचालन के लिए परिषद सचिव राजेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में एक समन्वय समिति भी बनाई गई है। इसमें एफए महावीर मीणा, स्पोर्ट्स मैनेजर रणविजय सिंह और नरेन्द्र भूरिया, पीआरओ तेजराज सिंह, खेल अधिकारी करण सिंह और सहायक प्रशासनिक अधिकारी रफीक अहमद शामिल हैं। फुटबाल चयन समिति का संयोजक भरत सिंह का बनाया है, वहीं रामनिवास को कुश्ती समिति, श्रवण कुमार भामू को साइक्लिंग, वीरेन्द्र पूनिया को एथलेटिक्स एकेडमी और पैरा गेम्स की एथलेटिक्स और पॉवरलिफ्टिंग कमेटी, राजेश कुमार ओला को वालीबाल, धनेश्वर मईडा को तीरन्दाजी, धर्मदेव सिंह को हॉकी, सीमा सोनी को कबड्डी और करण सिंह को हैंडबाल और अशोक ढाका को बास्केटबाल एकेडमी की चयन समिति का संयोजक बनाया है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित