कॉमनवेल्थ गेम्स: पदक की रेस से बाहर हुई पूनम यादव

क्लीन एंड जर्क की गलती से हारीं वेटलिफ्टर पूनम

कॉमनवेल्थ गेम्स: पदक की रेस से बाहर हुई पूनम यादव

2018 राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता पूनम स्नैच राउंड में 98 किग्रा के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ दूसरे स्थान पर थीं, लेकिन क्लीन एंड जर्क के तीनों प्रयासों में असफल होने के कारण वह स्पर्धा में अंतिम स्कोर भी हासिल नहीं कर सकीं।

बर्मिंघम। राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत की पूनम यादव मंगलवार को  76 किग्रा भारोत्तोलन मुकाबले के क्लीन एंड जर्क राउंड में बड़ी गलती कर बैठीं और पदक की दौड़ से बाहर हो गयीं। 2018 राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता पूनम स्नैच राउंड में 98 किग्रा के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ दूसरे स्थान पर थीं, लेकिन क्लीन एंड जर्क के तीनों प्रयासों में असफल होने के कारण वह स्पर्धा में अंतिम स्कोर भी हासिल नहीं कर सकीं।

स्नैच राउंड में दूसरे स्थान पर रहने के बाद पूनम ने क्लीन एंड राउंड में 116 किग्रा के तीन प्रयास किए। वह पहले और दूसरे प्रयास में जर्क के दौरान कोहनी में लचक आने से असफल रहीं। पूनम ने तीसरे प्रयास में भार उठाया भी, लेकिन बज़र बजने से पहले ही उन्होंने उसे नीचे रख दिया जिसकी वजह से उनकी लिफ्ट पूरी नहीं हुई और वह स्पर्धा से बाहर हो गई। पूनम ने राष्ट्रमंडल खेल 2018 में स्वर्ण जीतने से पहले 2014 में कांस्य भी जीता था, लेकिन इस साल उन्हें खाली हाथ वापस आना पड़ा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण