वीमेन डीपीएल सीजन-17 : अस्मी आईवीएफ टीम सुपर ओवर में 4 रन से जीती

मैच के परिणाम के लिए सुपर ओवर का सहारा लिया गया

वीमेन डीपीएल सीजन-17 : अस्मी आईवीएफ टीम सुपर ओवर में 4 रन से जीती

अस्मी आईवीएफ ने वीमेन डीपीएल के सीजन-17 में खेले गए मैच में एसआरएस सिग्मा को सुपर ओवर में 4 रन से  पराजित किया।

जयपुर। अस्मी आईवीएफ ने वीमेन डीपीएल के सीजन-17 में खेले गए मैच में एसआरएस सिग्मा को सुपर ओवर में 4 रन से  पराजित किया। एसआरएस सिग्मा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डॉ. वंदना के 24 व डॉ. अनहद शर्मा के 18 रन की मदद से 65 रन बनाए। जवाब में अस्मी आईवीएफ टीम भी निर्धारित ओवरों में 65 रन ही बना सकी। मैच के परिणाम के लिए सुपर ओवर का सहारा लिया गया, जिसमें अस्मी आईवीएफ ने 4 रन से जीत दर्ज की। 

दूसरे मैच में बंसल-सोमानी टीम ने जैन ईएनटी को हराया। जैन ईएनटी पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर 54 रन बनाये। डॉ. सुनीता चौधरी ने 2 ओवर्स में मात्र 8 रन दे कर एक विकेट लिया। जवाब में बंसल-सोमानी टीम ने डॉ. गरिमा के नाबाद 24 रन की बदौलत 8.1 ओवर में ही विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया।                   

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

‘वसुधा’ कला शिविर में महिला पेंटिंग कलाकारों की सृजनात्मक उड़ान, कला प्रेमियों के लिए बना आकर्षण का केंद्र  ‘वसुधा’ कला शिविर में महिला पेंटिंग कलाकारों की सृजनात्मक उड़ान, कला प्रेमियों के लिए बना आकर्षण का केंद्र 
जवाहर कला केंद्र में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “वसुधा - महिला कलाकार शिविर” का आयोजन। 8 से 13 मार्च तक...
"जमीन पर बैठकर बजाई थाली, चूल्हे पर बनाया खाना" : रसोई गैस सिलेंडर की कमी को लेकर विपक्षी दलों का संसद भवन में विरोध प्रदर्शन
सड़क प्रोजेक्ट्स में देरी पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी नाराज, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
भारत ने यूएनएचआरसी में दोहराया आतंकवाद मानवाधिकारों के लिए सबसे गंभीर खतरा, एकीकृत वैश्विक प्रतिक्रिया की आवश्यकता पर दिया जोर
पेंटागन की रिपोर्ट में खुलासा : ईरान पर हमले में अमेरिका ने 6 दिन में फूंक डाले 11.3 अरब डॉलर, विशेषज्ञों का कहना- अमेरिकी बजट और घरेलू राजनीति के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है युद्ध का खर्च
हवाई में फिर फटा ज्वालामुखी : आसमान में एक हजार फीट तक उठे लावा के फव्वारे, कांच जैसे टुकड़े गिरे
जयपुर में कैफे की आड़ में चल रहा था हुक्का-बार : पुलिस की रेड में मैनेजर समेत 7 युवक गिरफ्तार, जानें पूरा मामला