नए संसद भवन के उद्घाटन का 19 दल करेंगे बायकॉट, राष्ट्रपति मूर्मू से उद्घाटन कराए जाने की मांग
28 मई को आयोजित समारोह का बहिष्कार करने का फैसला
विपक्षी दलों ने संयुक्त बयान में कहा है कि जब संसद से लोकतंत्र की आत्मा को ही खींच लिया गया हो, ऐसे में हमें नई इमारत की कोई कीमत नजर नहीं आती है।
नई दिल्ली। सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत बनी संसद की नई बिल्डिंग का उद्घाटन राष्ट्रपति से कराने की मांग को लेकर देश की सियासत गरमाने लगी है। कई विपक्षी दलों ने 28 मई को आयोजित समारोह का बहिष्कार करने का फैसला किया है। इन दलों की मांग है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जगह संसद के नए भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से कराया जाए। विपक्ष की 19 राजनैतिक दलों ने संयुक्त बयान जारी कर नए भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का एलान किया है।
विपक्षी दलों ने संयुक्त बयान में कहा है कि जब संसद से लोकतंत्र की आत्मा को ही खींच लिया गया हो, ऐसे में हमें नई इमारत की कोई कीमत नजर नहीं आती है। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे पहले ही कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से करवाने की मांग कर चुके हैं। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को संसद के नए भवन का उद्घाटन करेंगे। राज्यसभा में तृणमूल के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट किया, संसद सिर्फ नई इमारत नहीं है, यह पुरानी परंपराओं, मूल्यों, मिसालों और नियमों के साथ एक प्रतिष्ठान है, यह भारतीय लोकतंत्र की नींव है। प्रधानमंत्री यह नहीं समझते। उनके लिए रविवार को नई इमारत का उद्घाटन सिर्फ मैं, खुद के बारे में है इसलिए हमें इससे बाहर रखें।
19 घटक दलों ने नई संसद के उद्घाटन का बहिष्कार का फ़ैसला इसलिए किया है क्योंकि राष्ट्रपति मूर्मू को पूरी तरह से दरकिनार करके उद्घाटन करना ना सिर्फ़ महामहिम का घोर अपमान है वरन हमारे लोकतंत्र पर गहरा हमला है.
— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) May 24, 2023
अनुच्छेद 79 में यह स्पष्ट है कि संसद का मतलब राष्ट्रपति, राज्यसभा एयर… pic.twitter.com/D6oSmlnNcI
यह राजनैतिक दल नहीं होंगे शामिल
नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह से दूरी बनाने वाले राजनैतिक दलों में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम,राष्ट्रीय जनता दल, जनता दल-यूनाइटेड, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, समाजवादी पार्टी, उद्धव ठाकरे की शिवसेना गुट, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, झारखंड मुक्ति मोर्चा, करेला कांग्रेस मनी, विदुथलाई चिरूथाइगल कच्छी, राष्ट्रीय लोक दल, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, नेशनल कॉन्फ्रेंस और रेवॉल्युशनरी सोशलिस्ट पार्टी अन्य मरूमलारची द्रविड मुनेत्रद कडगम हैं। आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक ट्वीट करते हुए कहा, 'संसद भवन के उदघाटन समारोह में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मूर्मू को आमंत्रित न करना उनका घोर अपमान है। ये भारत के दलित आदिवासी व वंचित समाज का अपमान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महामहिम राष्ट्रपति को आमंत्रित नही करने के विरोध में आम आदमी पार्टी उदघाटन कार्यक्रम का बहिष्कार करेगी।'

Comment List