लेबनान पर इजरायल के हवाई हमले 23 शरणार्थियों की मौत, अधिकतर महिलाएं

निर्दोष नागरिकों को जानबूझकर निशाना बनाने का आरोप लगाया

लेबनान पर इजरायल के हवाई हमले 23 शरणार्थियों की मौत, अधिकतर महिलाएं

इजरायली बलों ने लेबनान और सीरिया के बीच मटरबाह सीमा पर हमला किया था, जिसमें हिंसा से भाग रहे कई शरणार्थी घायल हो गए थे।

दमिश्क। लेबनान के यूनीन क्षेत्र पर हवाई हमले में 23 सीरियाई शरणार्थी मारे गए, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे है। सीरियाई विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी  दी। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हवाई हमला कुछ ही घंटे पहले शुरू किया गया था, जब इजरायली बलों ने लेबनान और सीरिया के बीच मटरबाह सीमा पर हमला किया था, जिसमें हिंसा से भाग रहे कई शरणार्थी घायल हो गए थे।

बयान में इजरायल पर सुरक्षा की मांग कर रहे शरणार्थियों सहित निर्दोष नागरिकों को जानबूझकर निशाना बनाने का आरोप लगाया गया। इसने अंतर्राष्ट्रीय कानून, मानवीय कानून और मानवाधिकारों के लिए इजरायल की घोर उपेक्षा की निंदा करते हुए कहा कि इजरायल की हरकतें मानव जीवन के प्रति उसकी लंबे समय से चली आ रही उदासीनता को दर्शाती हैं। मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अंतरराष्ट्रीय कानून के बार-बार उल्लंघन के लिए इजरायल को जवाबदेह ठहराने और क्षेत्र में हिंसा को और बढऩे से रोकने का आग्रह किया। 

Tags: attack

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल