राजसमंद जिले के देलवाड़ा क्षेत्र की घटना : रेस्क्यू करने गए चार वनकर्मियों को उग्र पैंथर ने कर डाला घायल, भागते-भागते दम तोड़ा

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से हुआ घायल

राजसमंद जिले के देलवाड़ा क्षेत्र की घटना : रेस्क्यू करने गए चार वनकर्मियों को उग्र पैंथर ने कर डाला घायल, भागते-भागते दम तोड़ा
राजसमंद के देलवाड़ा में घायल पैंथर ने रेस्क्यू के दौरान अचानक हमला कर चार वनकर्मियों को घायल किया। भागते-भागते पैंथर गश खाकर गिरा और वहीं उसकी मौत हो गई। घायल वनकर्मियों का इलाज अनंता मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। वन विभाग ने कहा- पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु का असली कारण पता चलेगा।

राजसमंद। जिले के देलवाड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार का दिन वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों के लिए काफी रोमांचक रहा। राजसमंद-उदयपुर फोरलेन के किनारे एक घायल पैंथर अचानक आक्रामक हो गया और रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान ऐसी तेजी से हमला बोला कि टीम के चार अनुभवी वनकर्मी घायल होकर गिर पड़े। पैंथर का यह व्यवहार और फिर भागते-भागते ही उसकी संदिग्ध मौत ने वन विभाग को भी उलझन में डाल दिया है। बताया गया कि गुरुवार देर रात एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पैंथर गंभीर रूप से घायल हो गया था। टक्कर के बाद वह फोरलेन पर इधर-उधर घूमता रहा, जिससे राहगीरों में डर पैदा हो गया। रातभर भटकने के बाद वह हाईवे से सटे खेतों में जाकर छिप गया। शुक्रवार सुबह से ही वन विभाग की टीमें उसकी तलाश में जुट गई थीं। दोपहर करीब एक बजे पैंथर खेत के पास दर्द से तड़पता मिला। जैसे ही टीम ने रेस्क्यू की कोशिश की, घायल पैंथर अचानक उग्र हो गया। रेस्क्यू टीम के वनकर्मी पन्नालाल कुमावत जैसे ही पैंथर की ओर बढ़े, वह बिजली की गति से उन पर झपटा। पन्नालाल को बचाने के लिए दौड़े हरीश लौहार, घनश्याम पूर्बिया और गिरधारीलाल पर भी उसने हमला कर दिया।  कुछ ही पलों में चारों जमीन पर गिर पड़े और चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद महेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह सहित अन्य ग्रामीण उनकी मदद के लिए दौड़े, तो पैंथर मौके से भाग गया।

भागते-भागते गश खाकर गिरा, वहीं ढेर :

हमले एवं ग्रामीणों के आने के बाद पैंथर जंगल की ओर भागा। वन विभाग और ग्रामीण उसे काबू में करने के लिए पीछा करते रहे लेकिन कुछ ही मिनट बाद वह गश खाकर गिरा और वहीं उसकी मौत हो गई। यह देखकर वन विभाग के अधिकारी भी हैरान रह गए। बाद में घायल वनकर्मियों को  कालीवास स्थित अनंता मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

हृदयाघात की आशंका :

Read More अभिषेक बनर्जी का भाजपा पर बड़ा हमला : हाईकोर्ट में मामले के बावजूद मेरे ऑफिस पर चला बुलडोजर, बंगाल में साफ दिख रही अराजकता

अचानक हमले, तनाव और पहले से लगी गंभीर चोटों के कारण पैंथर को हृदयाघात हो सकता है। हालांकि, वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा। 
 - इस्माइल शेख, रेंजर, वन विभाग नाथद्वारा

Read More परमाणु ठिकानों पर हमला होने पर अमेरिका पर करेंगे हमला : हम युद्ध को और बढ़ाने वाला कदम मानेंगे, ईरान ने कहा- सहयोगी हितों को भी बनााएंगे निशाना

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर टाइगर फेस्टिवल :बाघ संरक्षण पर संवाद करेंगे विशेषज्ञ जयपुर टाइगर फेस्टिवल :बाघ संरक्षण पर संवाद करेंगे विशेषज्ञ
जयपुर टाइगर फेस्टिवल के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर 29 जुलाई को मानसरोवर स्थित दीप स्मृति ऑडिटोरियम में 'बाघ...
राकेश बेदी, डेलनाज ईरानी ने लव ऑनलाइन से दर्शकों को खूब हंसाया
ईरान पर बड़े हमले से पीछे हटे ट्रंप: मिसाइलों की कमी बनी वजह, 13 दिन बाद रुका अमेरिकी सैन्य अभियान
पीएम मोदी और राजनाथ सिंह ने दी कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, कहा- आने वाली पीढ़ियों के लिए उनका शौर्य सदैव राष्ट्रीय गौरव का स्रोत बना रहेगा
वेस्ट टू आर्ट थीम पर बनेंगे तीन भव्य स्वागत द्वार, 5.36 करोड़ रु. की लागत से होगा निर्माण 
कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग