आप ने रोहिंग्या के बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलाने का भाजपा पर लगाया आरोप, संजीव झा ने कहा- भाजपा ने रोहिंग्या के नाम पर वोट लेकर सरकार बना लिया

लोगों को गुमराह करने का काम कर रही भाजपा

आप ने रोहिंग्या के बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलाने का भाजपा पर लगाया आरोप, संजीव झा ने कहा- भाजपा ने रोहिंग्या के नाम पर वोट लेकर सरकार बना लिया
आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर रोहिंग्या के बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलाने का आरोप लगाते हुए उस पर रोहिंग्या को संरक्षण देने का आरोप लगाया

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर रोहिंग्या के बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलाने का आरोप लगाते हुए उस पर रोहिंग्या को संरक्षण देने का आरोप लगाया। आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि भाजपा ने रोहिंग्या के नाम पर वोट लेकर सरकार बना लिया, लेकिन कार्रवाई का जब समय आया है, तब उनके बच्चों को स्कूलों में दाखिला दिलाने का काम कर रही है। इससे भाजपा का दोहरा चरित्र सामने आ गया है।

संजीव झा ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली के लोगों से वादा किया था कि रोहिंग्या की पहचान कर उन्हें यहां से निकालने का काम करेगी, लेकिन वह लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली के सरकारी स्कूल में रोहिंग्या के बच्चों का दाखिला करा रही है। उन्होंने कहा कि नौ बच्चों का दाखिला खजूरी खास स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय में हुआ है। इसी प्रकार खजूरी खास में ही 10 बच्चों का दाखिला सर्वोदय बाल विद्यालय में हुआ है। उन्होंने कहा कि ये दोनों स्कूल दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा के करावल नगर क्षेत्र में हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

पीडब्ल्यूवाला ने NEET 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया, छात्रों ने साझा किए सफलता के मंत्र  पीडब्ल्यूवाला ने NEET 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया, छात्रों ने साझा किए सफलता के मंत्र 
अलवर में शिक्षा कंपनी पीडब्ल्यूवाला ने नीट 2026 के शानदार परिणाम घोषित किए हैं, जिसमें रविकांत दिवाकर (AIR 55) सहित...
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, भूस्खलन के कारण 25 जुलाई तक कई ट्रेनें रद्द और मार्ग परिवर्तित
बाजार में जोरदार वापसी: सेंसेक्स ने लगाई 965 अंकों की छलांग, निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले
कलागुरु डॉ सुमहेन्द्र की स्मृति में पारंपरिक एवं समकालीन कला - समसामयिक दृष्टि पर होगी कला वार्ता 
21 जुलाई से फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून, 22-23 जुलाई से पश्चिमी राजस्थान में भी बढ़ेगी बारिश 
वन विभाग के तबादलों पर फिर घमासान: JDA पोस्टिंग के बाद 19 कार्मिक APO, पहले JDA में तैनाती के आदेश; तबादला नीति और प्रशासनिक निर्णयों पर उठे गंभीर 
आरयूएचएस में दुर्लभ सर्जरी पिता-पुत्र की आंखों की रोशनी बचाई, जन्मजात प्टोसिस का सफल इलाज