दिल्ली में 267 के साथ खराब श्रेणी में पहुंचा एक्यूआई : सुबह धुंध की दिखी परत, सेहत को लेकर बढ़ी चिंता

राजधानी के सबसे वायु प्रदूषित इलाके हैं

दिल्ली में 267 के साथ खराब श्रेणी में पहुंचा एक्यूआई : सुबह धुंध की दिखी परत, सेहत को लेकर बढ़ी चिंता

आनंद विहार में एक्यूआई 317 दर्ज किया गया,  जबकि बवाना में 333 रिकॉर्ड किया गया और यह राजधानी के सबसे वायु प्रदूषित इलाके हैं।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 267 के साथ 'खराब' श्रेणी में पहुंच गया। राजधानी के कई हिस्सों में आज सुबह धुंध की एक परत दिखाई दे रही थी, जबकि आनंद विहार, बवाना और नरेला जैसे इलाकों में एक्यूआई 'बहुत खराब' बताई गयी, जिससे सेहत को लेकर नई चिंताएं बढ़ गईं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी ) के डेटा के मुताबिक आज सुबह एक्यूआई सोमवार की 206 से काफी ज्यादा थी।  सुबह करीब सात  बजे, दिल्ली का औसत एक्यूआई 267 था। सबसे अधिक प्रभावित जगहों में, आनंद विहार में एक्यूआई 317 दर्ज किया गया,  जबकि बवाना में 333 रिकॉर्ड किया गया और यह राजधानी के सबसे वायु प्रदूषित इलाके हैं।

नोएडा, गुरुग्राम और आस-पास के इलाकों में भी मौसम के मिजाज में खासा बदलाव देखने को मिल रहा है।  फरवरी की शुरुआत में ही बेमौसम गर्मी महसूस की जा रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया, जबकि न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। सीपीसीबी के अधिकारियों ने प्रदूषण के बिगड़ते स्तर के लिए काफी हद तक क्षेत्र में हवा की कमजोर गति को जिम्मेदार ठहराया है।

विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर लगभग 10 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। धुंध छाए रहने की उम्मीद है। यहां 11 से 15 फरवरी तक मौसम की स्थिति काफी हद तक अपरिवर्तित रहने का अनुमान है।  इस दौरान कभी-कभी आंशिक बादल छाए रहेंगे और सुबह कोहरा रहेगा।

Tags: aqi

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मार्च 2027 तक केंद्रों की संख्या 25,000 करने का लक्ष्य, मुख्यमंत्री ने कहा- जन औषधि केंद्रों से सस्ती दवाइयों का लाभ, मध्यम वर्ग को ₹40 हजार करोड़ से अधिक की बचत मार्च 2027 तक केंद्रों की संख्या 25,000 करने का लक्ष्य, मुख्यमंत्री ने कहा- जन औषधि केंद्रों से सस्ती दवाइयों का लाभ, मध्यम वर्ग को ₹40 हजार करोड़ से अधिक की बचत
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत देशभर में 17,990 से अधिक केंद्रों पर...
कर्नाटक में 16 साल से छोटे बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगा बैन : सिद्दारमैया ने बजट में रखा प्रस्ताव, विशेषज्ञों से राय लेगी सरकार
आज का भविष्यफल     
सावधान : अंतरराष्ट्रीय आईवीआर कॉल से डिजिटल अरेस्ट का नया खतरा, ठग खुद को बताते हैं पुलिस, ट्राई या दूरसंचार विभाग (फेडेक्स) का अधिकारी 
राजस्थान सूक्ष्म एवं लघु उद्यम सुविधा परिषद की हुई बैठक : 37 करोड़ रुपए से अधिक के 17 प्रकरणों की हुई सुनवाई, दो माह में हुई 35 बैठकें
एमजेआरपी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने किया गांधी वाटिका में शैक्षणिक भ्रमण : गांधी के जीवन दर्शन, सत्य, प्रेम और अहिंसा के शाश्वत मूल्यों से रूबरू हुए विद्यार्थी
जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं