पीस बॉन्ड भरकर रिहा हुए CJP नेता, क्या दोबारा प्रदर्शन में शामिल हो सकेंगे दीपके और उनके साथी? रांका बोले- ज्ञानेश कुमार को बचाने में जुटी सरकार

चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन जारी रखने का ऐलान

पीस बॉन्ड भरकर रिहा हुए CJP नेता, क्या दोबारा प्रदर्शन में शामिल हो सकेंगे दीपके और उनके साथी? रांका बोले- ज्ञानेश कुमार को बचाने में जुटी सरकार
रिहाई के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला है। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग केंद्र के इशारे पर काम कर रहा है और मुख्य चुनाव आयुक्त को बचाया जा रहा है। उन्होंने पुलिस पर फोन हैक करने और कार्यकर्ताओं के साथ बर्बरता के आरोप भी लगाए।

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके, प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई के बाद पार्टी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग केंद्र के निर्देशों पर काम कर रहा है और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बचाने की कोशिश की जा रही है। रांका ने कहा कि चुनाव आयोग के खिलाफ शुरू हुई लड़ाई अब केंद्र के खिलाफ बन गई है। उन्होंने दिल्ली पुलिस पर प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने और उनके साथ बर्बरता करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

फोन हैक होने की जताई आशंका

CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने उनके फोन जब्त किए, लेकिन जब्ती का मेमो नहीं दिया। उन्होंने आशंका जताई कि उनके फोन हैक या क्लोन किए गए हो सकते हैं। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

विपक्षी नेताओं का जताया आभार

Read More जेडीए ने ढहाए 25 अवैध विला : कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, कृषि भूमि पर बिना रूपांतरण निर्माण और अवैध प्लॉटिंग पर सख्ती

रांका ने प्रदर्शन में समर्थन देने के लिए अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, माणिक सरकार और पिनाराई विजयन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए छात्रों, युवाओं और राजनीतिक दलों का साथ जरूरी है। साथ ही उन्होंने SFI और AISF के सदस्यों को हिरासत में लेने और उनके साथ मारपीट किए जाने के भी आरोप लगाए।

Read More पाकिस्तान और तुर्की अपने दुश्मनों का सामना करने में रियाद की मदद करने को तैयार: खालिद बिन सलमान

 

Read More शांति के नोबेल पुरस्कार की घोषणा: भारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लै को मिला सम्मान, जेल की भेदभावपूर्ण स्थितियों के ख़िलाफ़ लड़ी लड़ाई

Post Comment

Comment List

Latest News

पंचायत चुनाव में भाजपा का संकल्प पत्र जारी: पलायन रोकने के लिए गांव में बढ़ेगी सुविधा, किसान सम्मान निधि  जल्द 12000 होगी  पंचायत चुनाव में भाजपा का संकल्प पत्र जारी: पलायन रोकने के लिए गांव में बढ़ेगी सुविधा, किसान सम्मान निधि  जल्द 12000 होगी 
राजस्थान पंचायत चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 'ग्राम विकास संकल्प पत्र' जारी किया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और...
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के छात्र की मौत से मचा हड़कंप, पीजी आवास में मिला शव; पुलिस जांच शुरू
गहलोत का केंद्र पर हमला: दिल्ली में सरकार ने मचा रखा है आतंक, विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारियां लोकतंत्र के लिए चिंताजनक
18 साल से फरार ₹35 हजार का इनामी उद्घोषित अपराधी देहरादून से गिरफ्तार, 23 मामलों में था वांछित
SIR विवाद पर कांग्रेस का हल्लाबोल, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली पहुंचेंगे डीके शिवकुमार
पीएम मोदी बोले- सीएम विजय के साथ मिलकर तमिलनाडु का विकास करेंगे, 13 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
डोनाल्ड ट्रंप बोले- जेलेंस्की की जगह यूक्रेन को मिले नया राष्ट्रपति, अमेरिकी डीजल संकट के लिए यूक्रेन को ठहराया जिम्मेदार