द्रोपदी मूर्मू ने सदन में दिया अभिभाषण : भारत सरकार के प्रयासों से देश निरंतर बढ़ रहा है आगे, 3 करोड़ लोगों को मिलेगा नया आवास

देश को ग्लोबल इनोवेशन पावर बनाना हमारा लक्ष्य

द्रोपदी मूर्मू ने सदन में दिया अभिभाषण : भारत सरकार के प्रयासों से देश निरंतर बढ़ रहा है आगे, 3 करोड़ लोगों को मिलेगा नया आवास

मुर्मू ने कहा कि किस तरह से भारत सरकार के प्रयासों से देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का विस्तार किया है।

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र की शुरूआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से हुई। अभिभाषण के दौरान मुर्मू ने दोनों सदनों को संबोधित किया। मुर्मू ने संविधान निर्माताओं को नमन किया। मुर्मू ने कुंभ हादसे में दुख व्यक्त किया। मुर्मू ने कहा कि किस तरह से भारत सरकार के प्रयासों से देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का विस्तार किया है। इससे 3 करोड़ अतिरिक्त लोगों को नया घर दिया जाएगा। मुर्मू ने कहा कि देश में आधुनिक ढांचागत विकास को नयी गति मिल रही है और इससे न सिर्फ नागरिकों के जीवन में सुधार हो रहा है, बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है तथा दुनिया में भारत की छवि और मजबूत हो रही है। मुर्मू ने कहा कि सरकार विकसित भारत के निर्माण के लिए ढांचागत विकास को महत्व दे रही है और सड़क, रेल, बंदरगाह को आधुनिक रूप से विकसित करने के साथ ही मेट्रो रेल तथा हवाई मार्ग पर विशेष ध्यान दे रही है। इससे विकसित भारत की यात्रा को नयी ऊर्जा मिल रही है, जिससे जनभागीदारी सामूहिक सामर्थ्य का कारण बन रही है।

आधुनिक ढांचागत विकास से देश को नई पहचान मिलने के साथ ही देश के लोगों में नया आत्मविश्वास भी उत्पन्न हो रहा है। दुनिया में भारत की छवि मजबूत हुई है और निवेशकों का भारत के प्रति भरोसा बढ़ा है, उद्योगों को बल मिला है और नए रोजगार का निर्माण हो रहा है। राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार देश के हर हिस्से को हाईवे, एक्सप्रेसवे से कनेक्ट करने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है। देश कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेलवे लाइन से जुड़ जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत चेनाब ब्रिज का निर्माण हुआ है, जो विश्व का सबसे ऊँचा रेल ब्रिज है। साथ ही आँजी ब्रिज, देश का पहला रेल केबल ब्रिज बना है। शिंकुन ला सुरंग पर काम भी सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है। निकट भविष्य में पूरी होने पर ये विश्व की सबसे ऊँची सुरंग होगी। इससे लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के बीच बारहमासी संपर्क बना रहेगा। मुर्मू ने सड़क और रेल मार्ग के विकास के साथ ही बंदरगाह और हवाई मार्ग का भी उल्लेख किया और कहा कि वाढवण में भारत के पहले डीप वाटर मेगा पोर्ट की आधारशिला रखी गई है। भारत का नागरिक उड्यन क्षेत्र में भी तेजी से विकास कर रहा है। देश की एयरलाइन कम्पनियों ने 1700 से अधिक नए विमानों के ऑर्डर दिए हैं। इतनी बड़ी संख्या में आने वाले विमानों के परिचालन के लिए हम एयरपोर्ट्स का विस्तार कर रहे हैं। पिछले एक दशक में देश में एयरपोर्ट्स की संख्या दोगुनी हो गई है।

मुर्मू के अभिभाषण के महत्वपूर्ण बिंदु

  • देश को ग्लोबल इनोवेशन पावर बनाना हमारा लक्ष्य
  • छोटे उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
  •  निवेशकों का भारत को लेकर भरोसा बढ़ा
  •  कश्मीर में दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल बना
  •  देश में एयरपोर्ट की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
  • स्पेस में भारत को सफलता मिली।
  • 700 से अधिक विमानों का ऑर्डर दिया गया।
  •  भारत की तकनीकी के क्षेत्र में ग्लोबल भूमिका
  • भारत में 50 फीसदी रियल टाइम ट्रांसजेक्शन
  •  दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो नेटवर्क दोगुना किया।
  •  किसानों की आय बढ़ाने केे लिए काम
  • साइबर क्राइम देश के लिए बड़ी चुनौती
  • इंडिया एआई मिशन शुरू किया
  • सरकार ने ई-गर्वेनेंस को बढ़ावा दिया
  • एमएसएमई के लिए क्रेडिट गारंटी स्कीम
  •  वंचित समाज को योजनाओं का लाभ
  •  भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा
  •  कश्मीर में विकास का नया वातावरण बना
  • कश्मीर में विधानसभा चुनाव संपूर्ण
  •  समाज के पिछड़े वर्ग को आगे बढ़ाने के प्रयास
  •  राष्ट्र प्रथम की भावना से आगे बढ़ रहा है देश
  •  सरकार ने पूर्वोत्तर को जोड़ने का काम किया
  •  रक्षा क्षेत्र में देश आत्मनिर्भर हुआ
  •  पूर्वोत्तर के विकास की कार्ययोजना पर काम
  •  मेरी सरकार का मंत्र सबका साथ-सबका विकास     
  • महिलाएं उद्यमी बन रहीं
  •  पेपर लीक को रोकने के लिए नया कानून लागू हुआ                    
  • मिशन मौसम से किसानों को फायदा हुआ
  • विकसित भारत के लिए किसान, जवान, विज्ञान के साथ अनुसंधान का रोल
  • मेट्रो नेटवर्क में भारत दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा देश
  • आवास, किसान सम्मान निधि, स्वामित्व योजना से काफी लाभ मिला
  • विकसित भारत के लिए किसान, जवान, विज्ञान के साथ अनुसंधान का रोल
  • जनभागीदारी ही आर्थिक उन्नति का रोड मैप है


Tags: draupadi

Post Comment

Comment List

Latest News

धर्मेंद्र की अंतिम फिल्म ‘इक्कीस’ की रिलीज डेट बदली : अब 01 जनवरी 2026 को होगी रिलीज, जानें वजह  धर्मेंद्र की अंतिम फिल्म ‘इक्कीस’ की रिलीज डेट बदली : अब 01 जनवरी 2026 को होगी रिलीज, जानें वजह 
दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ अब 1 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। पहले यह फिल्म 25 दिसंबर को...
घने कोहरे से उत्तर, पूर्वी भारत में उड़ानें प्रभावित, एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी
कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती मनाई, कार्यालयों में आयोजित किए गए कार्यक्रम
ईडी ने अंतरराष्ट्रीय तस्कर हकीमजादा के आतंकवाद नेटवर्क का​ किया खुलासा, आरोपपत्र दायर
मांगरोल में रिश्तों का खून : पारिवारिक कलह में बेटे ने बाप को धारदार हथियार से वार का मार डाला, दोनों के बीच लम्बे समय से चल रहा था विवाद
काम और जीवन के संतुलन की नई जरूरत
एथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों की महापंचायत, फैक्ट्री हटने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान