Nuh Violence: राज्य सरकार के पास पूर्व में इनपुट था लेकिन प्रशासन ने की लापरवाही: भूपेंद्र सिंह हुड्डा

नूहं में जो कुछ हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और अफसोसजनक है: हुड्डा

Nuh Violence:  राज्य सरकार के पास पूर्व में इनपुट था लेकिन प्रशासन ने की लापरवाही: भूपेंद्र सिंह हुड्डा

हुड्डा ने आरोप लगाते हुए कहा कि सीआईडी का प्रभार सीएम खट्टर के पास है ना कि राज्य के गृह मंत्री के पास।

नई दिल्ली। नूंह हिंसा मामले में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने खट्टर सरकार पर कई आरोप लगाए है। हुड्डा ने कहा कि नूहं में जो कुछ हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और अफसोसजनक है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के पास पूर्व में इनपुट था लेकिन प्रशासन द्वारा इस मामले में लापरवाही बरती गई। 

हुड्डा ने आरोप लगाते हुए कहा कि सीआईडी का प्रभार सीएम खट्टर के पास है ना कि राज्य के गृह मंत्री के पास। यह सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार का काम कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखना है लेकिन खट्टर इससे इंकार कर रहे हैं। दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। किसी का भी बचाव नहीं किया जाना चाहिए। हुड्डा ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच हाईकोर्ट के जज की निगरानी में कराई जानी चाहिए।

खट्टर सरकार ने क्या-क्या किया
राज्य सरकार ने कार्रवाई करते हुए मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। बुधवार को सीएम खट्टर ने कहा था कि नुकसान की भरपाई उपद्रवियों से की जाएगी।  इस मामले में अब तक 176 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं 19 आरोपियों की आज कोर्ट में पेशी भी हुई जिन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

सरकार ने गुरुवार को दोपहर एक बजे से शाम 4 बजे तक तीन घंटे के लिए इंटरनेट सेवा को बहाल किया था। इस छूट के पीछे का कारण CET टेस्ट है। इंटरनेट सेवा बहाल होने से परीक्षार्थी CET परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

एपसी वरुण सिंगला के मुताबिक हालात को काबू करने के लिए अर्धसैनिक बलों की 14 कंपनियां बुलाई गई हैं। इलाके में राज्य पुलिस की 21 कंपनियां तैनात हैं। साथ ही बीते 24 घंटों में 4 नई FIR भी दर्ज की गई हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस छोड़ नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने थामा सपा का दामन: अखिलेश की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता, कहा- हम सब मिलकर संगठन को करेंगे मजबूत कांग्रेस छोड़ नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने थामा सपा का दामन: अखिलेश की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता, कहा- हम सब मिलकर संगठन को करेंगे मजबूत
पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी रविवार को अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उनके साथ...
स्कूल छोड़ने की दर आधी : भजनलाल सरकार में शिक्षा ने पकड़ी रफ्तार, बजट से मिलेगा नई पीढ़ी को मजबूत आधार
अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर कांग्रेस हमलावर : पायलट ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- यह डील देश के किसान और व्यापारी वर्ग के भी समझ से बाहर
एयरपोर्ट पर आवारा कुत्तों का आतंक : हमले में महिला यात्री बुरी तरह घायल, मौके पर अफरा-तफरी
किसानों के लिए बनें हर तरह की सस्ती मशीनें : चलाने में हो आसान, शिवराज ने कहा- इससे समय और श्रम की होगी बचत
टीम इंडिया की जीत के लिए प्रयागराज में रुद्राभिषेक, श्रीलंका में होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला
भिस्ती समाज के होंगे चुनाव, बैठक में युवाओं ने लिया हिस्सा