फिलीपींस ने दिखाई भारतीय मिसाइल ब्रह्मोस की ताकत : बैटरी का किया अनावरण, 900 किलोमीटर तक रेंज 

हवाई प्रक्षेपण प्रणालियों में एकीकृत किया

फिलीपींस ने दिखाई भारतीय मिसाइल ब्रह्मोस की ताकत : बैटरी का किया अनावरण, 900 किलोमीटर तक रेंज 

जम्बालेस स्थित बेस से ब्रह्मोस स्कारबोरो शोल तक पहुंच सकता है। स्कारबोरो शोल साउथ चाइना सी में स्थित द्वीप है, इस पर बीजिंग का नियंत्रण है। 

मनीला। फिलीपींस की मरीन कॉर्प्स ने अपने 75वीं वर्षगांठ समारोह में ब्रह्मोस मिसाइल बैटरी का अनावरण कर दिया है। मरीन कॉर्प्स ने अपने पहले ब्रह्मोस मिसाइल बैटरी बैच को दुनिया को दिखाया है। जम्बालेस स्थित बेस से ब्रह्मोस स्कारबोरो शोल तक पहुंच सकता है। स्कारबोरो शोल साउथ चाइना सी में स्थित द्वीप है, इस पर बीजिंग का नियंत्रण है। 

ऐसे में प्रतिद्वन्द्वी फिलीपींस को मिली ब्रह्मोस मिसाइल बैटरी चीन की चिंता को बढ़ा सकती है। आरटीवीएम के मुताबिक फिलीपींस पीएमसी ने शुक्रवार को जाम्बलेस में स्थित अपनी पहली ब्रह्मोस मिसाइल बैटरी का खुलासा किया है। यह बैटरी दो मोबाइल ऑटोनॉमस लॉन्चर, जिनमें से प्रत्येक में दो मिसाइलें हैं। इसमें तीन सहायक वाहन एमसीपी, रखरखाव सहायता वाहन और ट्रांसपोर्टर-लोडर है।

निर्यात संस्करण की रेंज 290 किमी
भारत और रूस ने मिलकर ब्रह्मोस मिसाइल कतो विकसित किया है। इस मिसाइल को भूमि आधारित तटीय बैटरियों, नौसैनिक नाव और हवाई प्रक्षेपण प्रणालियों में एकीकृत किया गया है। ब्रह्मोस मिसाइल की रेंज वैरिएंट के आधार पर 900 किलोमीटर तक है।  निर्यात संस्करण के लिए इसकी रेंज 290 किलोमीटर है। यह मैक 2 और 3 के बीच की रफ्तार से जाने में सक्षम और अपने साथ 200 से 300 किलोग्राम वजन वाले वारहेड ले जा सकती है।

Tags: missile

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बड़ा बयान, आरएसएस और ‘समानता’ के मुद्दे पर संसद में हंगामा राहुल गांधी का लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बड़ा बयान, आरएसएस और ‘समानता’ के मुद्दे पर संसद में हंगामा
लोकसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के भाषण से जुड़ी टिप्पणियों पर हंगामा हो गया। उन्होंने...
जेल में बंदियों ने प्रवासी राजस्थानी दिवस पर बनाई अद्भुत सैंड आर्ट, संस्कृति और गौरव का अनूठा प्रदर्शन
कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत : रैपीडो से कमरे पर लौट रहा था युवक, चार वाहन पुलिस कस्टडी में 
“फिक्की फ्लो जयपुर में शोभा डे की प्रेरक शाम — ‘एम्ब्रेसिंग द सेंसुअल सेल्फ’ ने जगाया आत्म-अभिव्यक्ति और नारीत्व का नया दृष्टिकोण”
7 डिजिट गड़बड़झाले पर सख्त परिवहन मुख्यालय: 20 दिसंबर तक अनिवार्य एफआईआर, दोषी कार्मिकों पर होगी कड़ी कार्रवाई
गड़बड़ी पाये जाने पर एयरलाइंस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी: नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू
मोबाइल व नकदी लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, बाइक समेत दो मोबाइल बरामद