पीएम मोदी ने कोलकाता से वर्चुअली राणाघाट कार्यक्रम में कहा- बंगाल के विकास को क्यों रोका जा रहा है; नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन 

बंगाल के विकास के लिए पैसों की कमी नहीं 

पीएम मोदी ने कोलकाता से वर्चुअली राणाघाट कार्यक्रम में कहा- बंगाल के विकास को क्यों रोका जा रहा है; नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नादिया जिले के राणाघाट कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल के विकास के लिए पैसे हैं, लेकिन राज्य सरकार कमीशनखोरी में लगी है। पीएम ने ₹3,200 करोड़ के नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। घने कोहरे के कारण हेलिकॉप्टर वापसी पर लौट गया। वे असम दौरे पर ₹15,600 करोड़ प्रोजेक्ट उद्घाटन करेंगे।

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता एयरपोर्ट से नादिया जिले के राणाघाट में आयोजित कार्यक्रम को फोन के माध्यम से वर्चुअली संबोधित किया। मोदी ने कहा कि बंगाल के विकास के लिए पैसों की कमी नहीं है, लेकिन राज्य सरकार केवल कमीशनखोरी में लगी रहती है। उन्होंने कहा कि हजारों करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट अटके हुए हैं और वे जनता के सामने अपनी पीड़ा रखना चाहते हैं। पीएम ने कहा कि TMC को विरोध करना है तो करें, लेकिन बंगाल के विकास को क्यों रोका जा रहा है ?

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन से पहले ₹3,200 करोड़ के नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। मोदी सुबह 10.40 बजे दिल्ली से कोलकाता पहुंचे और हेलिकॉप्टर से ताहिरपुर रवाना हुए, लेकिन घने कोहरे के कारण वापस लौटना पड़ा। यह बंगाल में वोटर्स लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) ड्राफ्ट जारी होने के बाद उनका तीसरा दौरा है। वे आज शाम दो-दिन के असम दौरे पर जाएंगे और ₹15,600 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

दिन में रेकी कर रात में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार दिन में रेकी कर रात में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार
जयपुर की हरमाड़ा थाना पुलिस ने दिन में कॉलोनियों की रेकी कर रात में सूने मकानों, दुकानों और गार्डनों में...
RG कर हत्याकांड : निर्मल घोष की गिरफ्तारी पर थाने से लेकर अदालत तक विरोध, प्रदर्शनकारियों ने मारे थप्पड़; फेंके अंडे
विदेश से एमबीबीएस, जयपुर में चरस का कारोबार! डॉक्टर समेत तीन तस्कर गिरफ्तार, पांच लाख की चरस और तस्करी में इस्तेमाल गाड़ी बरामद
जयपुर जिले की निकायों के वार्डों की आरक्षण लॉटरी 17 को
मायावती का स्वतंत्रता दिवस पर संदेश : संविधान की भावना से काम करें संवैधानिक संस्थाएं, तभी मिलेगा आजादी का असली लाभ
रील बनाने को लेकर दो नाबालिग दोस्तों में विवाद, एक दोस्त ने दूसरे को देसी कट्टे से मारी गोली; अस्पताल में दम तोड़ा 
स्वतंत्रता दिवस पर जूली का हमला : ‘वोट चोरी’ से लेकर संविधान कमजोर करने तक, मोदी सरकार की यही उपलब्धि