केंद्रीय गृह मंत्री के बयान से गरमाई सियासत, खड़गे बोले-देश के 13.3 करोड़ लोगों को घुसपैठिया बताना भारतीयता का अपमान

विरोध करने के अधिकार की चोरी भाजपा की तानाशाही का प्रमाण

केंद्रीय गृह मंत्री के बयान से गरमाई सियासत, खड़गे बोले-देश के 13.3 करोड़ लोगों को घुसपैठिया बताना भारतीयता का अपमान
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची से हटाए गए 13.3 करोड़ भारतीयों को 'घुसपैठिया' कहने को देशवासियों का अपमान बताया है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शन के लिए बंद करने को लोकतांत्रिक अधिकारों की चोरी और तानाशाही करार दिया है।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची से बाहर किए गए 13.3 करोड़ भारतीयों को घुसपैठिया घोषित करना भारतीयता का अपमान करार दिया है। खरगे ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि उच्चतम न्यायालय के फैसले के बावजूद जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शन के निर्धारित स्थल से हटाना विरोध करने के अधिकार की चोरी है। उन्होंने कहा कि पहले वोट चोरी और अब विरोध करने के अधिकार की चोरी भाजपा की तानाशाही का प्रमाण है।

इससे पहले कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने गृहमंत्री से कहा कि उन्हें एसआईआर के तहत पकड़े गए घुसपैठियों की संख्या, मतदाता सूची से हटाए गए घुसपैठियों की संख्या और देश से निर्वासित किए गए घुसपैठियों की संख्या बतानी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के 100 करोड़ लोगों को एसआईआर प्रक्रिया से गुजरना पड़ा है और उन्हें इसके नतीजे जानने का अधिकार है। उनका कहना था कि एसआईआर का बचाव करने वाले गृह मंत्री बताएं कि कितने घुसपैठियों का पता लगाया गया, कितने लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए और कितने घुसपैठियों को देश से निर्वासित किया गया।

रमेश ने आरोप लगाया कि एसआईआर के पीछे के सूत्रधार बार-बार घुसपैठियों का मुद्दा उठाकर करीब 14 करोड़ भारतीयों को उनके संवैधानिक मताधिकार से वंचित किए जाने के मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री को बताना चाहिए कि क्या मतदाता सूची से हटाए गए 14 करोड़ भारतीय घुसपैठिये हैं और क्या उनके कार्यकाल में घुसपैठियों की संख्या में इतनी बड़ी वृद्धि हुई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

विद्युत कंपनियों में मंत्रालयिक संवर्ग के पदों के पुनर्गठन की मांग, एमडी को सौंपा ज्ञापन विद्युत कंपनियों में मंत्रालयिक संवर्ग के पदों के पुनर्गठन की मांग, एमडी को सौंपा ज्ञापन
राजस्थान विद्युत मंत्रालयिक एवं अधीनस्थ कर्मचारी संघ तथा राजस्थान विद्युत मंत्रालय संगठन के संयुक्त नेतृत्व में बुधवार को जयपुर डिस्कॉम...
केंद्रीय गृह मंत्री के बयान से गरमाई सियासत, खड़गे बोले-देश के 13.3 करोड़ लोगों को घुसपैठिया बताना भारतीयता का अपमान
बधिर विद्यालय के 600 विद्यार्थियों को मिली नई पहचान, भामाशाह शशि बंसल ने भेंट किए पहचान पत्र
आज भी मां शाकंभरी देवी के दरबार में रात को लगता भूतों का दरबार, जानें इस पौराणिक कथा में
पीएम मोदी के 25 साल के जनसेवा कार्यकाल की दिल्ली कैबिनेट ने की सराहना, सीएम रेखा ने कहा- केंद्र की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचा
अमेरिकी वित्त विभाग का बड़ा फैसला, बैंक ऑफ़ अमेरिका पर लगाया 1.21 अरब डॉलर का जुर्माना
कभी सरपंचों के हाथ में थी प्रधान और जिला प्रमुख की चाबी, 1995 में बदला चुनाव का पूरा गणित