जंतर-मंतर मामले में SC सख्त, दिल्ली पुलिस से पूछा- क्या प्रदर्शन का जवाब सिर्फ लाठीचार्ज है?

एक समान राष्ट्रीय मानक प्रोटोकॉल की आवश्यकता

जंतर-मंतर मामले में SC सख्त, दिल्ली पुलिस से पूछा- क्या प्रदर्शन का जवाब सिर्फ लाठीचार्ज है?
जंतर-मंतर पर सीजेपी और छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिसिया बल प्रयोग मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि केवल विरोध प्रदर्शन के आधार पर अत्यधिक कार्रवाई उचित नहीं है। अदालत ने देशभर में प्रदर्शनों से निपटने हेतु एक समान राष्ट्रीय मानक प्रोटोकॉल की आवश्यकता बताई।

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी और छात्रों के प्रदर्शन के दौरान दर्ज मामलों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि केवल प्रदर्शन होने के आधार पर पुलिस की जरूरत से ज्यादा कार्रवाई को उचित नहीं ठहराया जा सकता। अदालत ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि हर व्यक्ति का जीवन महत्वपूर्ण है, चाहे वह आम नागरिक हो या पुलिसकर्मी। इसके आगे एससी ने कहा अगर प्रदर्शन करेंगे तो क्या पुलिस लाठीचार्ज करेगी। कोर्ट ने देशभर में प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई के लिए एक समान राष्ट्रीय प्रोटोकॉल बनाने की आवश्यकता भी बताई। मामले में नीट विरोध प्रदर्शन से जुड़ी याचिकाओं पर अगली सुनवाई मंगलवार को होगी।

पेपर लीक के विरोध में लगातार देशभर में हो रहे छात्र प्रदर्शन के संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट ने आज सुनवाई के दौरान कहा कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन हर नागरिक का अधिकार संवैधानिक रूप से सुनिश्चित है। इसके आगे सीजेआई ने कहा पुलिस और प्रदर्शनकारियों दोनों की ओर से हुई किसी भी अतिशयोक्ति की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। वहीं, खंडपीठ ने यह भी कहा, सरकारों को यह भी बताना होगा कि पुलिसकर्मियों को पर्याप्त सुरक्षा उपकरण क्यों नहीं उपलब्ध करवाएं गए, जो कि इस हिंसक घटना में घायल हुए हैं।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर सर्राफा बाजार : सोना-चांदी के दाम में जोरदार उछाल, जानें क्या है भाव जयपुर सर्राफा बाजार : सोना-चांदी के दाम में जोरदार उछाल, जानें क्या है भाव
वायदा बाजार में तेजी का असर सोमवार को जयपुर सर्राफा बाजार में भी दिखा। चांदी ₹3,000 बढ़कर ₹2,32,000 प्रति किलो...
क्या सच में अमेरिका गोला-बारूद की कमी के कारण ईरान की कुछ मिसाइलों को रोकने में रहा नाकाम? रिपोर्ट में हुआ चौकाने वाला खुलासा
असम बाढ़ को लेकर कांग्रेस का सरकार पर निशाना, केंद्र से राहत तेज करने और स्थायी समाधान की तत्काल मांग
सीएस ऑफिस से जारी जून-2026 इम्पैक्ट असेसमेंट रिपोर्ट : दफ्तरों के चक्कर खत्म, डी-रेगुलेशन से निवेशकों की पहली पसंद बन रहा राजस्थान
फ्लाइट लेट होने पर भड़के हनुमान बेनीवाल, एअर इंडिया और केंद्र सरकार पर साधा निशाना
एआई एजेंट: क्या ग्रामीण शिक्षा में ला सकते हैं नई क्रांति?
जम्मू-कश्मीर: 3 हफ़्ते बंद रहने के बाद फिर खुले स्कूल, जनजीवन सामान्य