विशाल गिद्ध इंडियन वल्चर का रेस्क्यू एंड रिलीज़, स्वस्थ होकर लौटा अपने प्राकृतिक आवास

200–300 किलोमीटर तक की दूरी आसानी से तय

विशाल गिद्ध इंडियन वल्चर का रेस्क्यू एंड रिलीज़, स्वस्थ होकर लौटा अपने प्राकृतिक आवास
जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास घायल व डिहाइड्रेटेड भारतीय ग्रिफिन वल्चर मिलने पर वन विभाग और रक्षा संस्थान की टीम ने उसका रेस्क्यू किया। जांच में कोई गंभीर चोट नहीं मिली। दो दिन के उपचार के बाद गिद्ध पूरी तरह स्वस्थ हो गया। अधिकारियों की मौजूदगी में उसे उसके प्राकृतिक आवास में सफलतापूर्वक छोड़ दिया गया।

जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की वाइल्डलाइफ हैजार्ड मैनेजमेंट टीम के लोकेश यादव द्वारा एयरपोर्ट बाउंड्री के पास एक घायल अवस्था में भारतीय ग्रिफिन वल्चर (Griffon Vulture) दिखाई देने की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग एवं रक्षा संस्थान की टीम ने पक्षी का रेस्क्यू कर उसे रक्षा संस्थान के रिहैबिलिटेशन सेंटर पहुंचाया। जांच के दौरान वेटरनरी विशेषज्ञों ने पाया कि गिद्ध को कोई गंभीर चोट नहीं थी, बल्कि वह अत्यधिक डिहाइड्रेटेड था। अनुमान है कि यह पहली बार घोंसले से उड़ान भरने वाला युवा गिद्ध (First Flight Individual) था, जो खराब मौसम के कारण उचित थर्मल और उड़ान का अवसर न मिलने से शहर में भटक गया।

रक्षा संस्थान के रोहित गंगवाल ने बताया कि भारतीय ग्रिफिन वल्चर उड़ान के दौरान थर्मल एयर करंट्स का उपयोग करते हैं और एक बार में 200–300 किलोमीटर तक की दूरी आसानी से तय कर सकते हैं। दो दिन के उपचार एवं सपोर्टिव थेरेपी के बाद गिद्ध को पूर्णतः स्वस्थ होने पर वन विभाग के एसीएफ जितेंद्र सिंह शेखावत, रेंज ऑफिसर जोगिंदर सिंह, जयपुर एयरपोर्ट की वाइल्डलाइफ हैजार्ड मैनेजमेंट टीम के लोकेश यादव तथा रक्षा संस्थान के रोहित गंगवाल, यशवंत सिंह सिसोदिया एवं विराज महावर की उपस्थिति में उसके प्राकृतिक आवास में सफलतापूर्वक रिलीज़ किया गया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

असर खबर का : कोटा-बूंदी को मिलेंगे 18 करोड़ के दो मंजिला 4 नए कॉलेज असर खबर का : कोटा-बूंदी को मिलेंगे 18 करोड़ के दो मंजिला 4 नए कॉलेज
राजस्थान में डी-रेगुलेशन और राजनिवेश सिंगल विंडो पोर्टल के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। जून में ₹1.03 लाख करोड़...
टी-20 सीरीज : वैभव सूर्यवंशी का आतिशी अर्धशतक, भारत ने जिम्बाब्वे का सूपड़ा किया साफ
रूसी राजनयिक का दावा: यूरोप को अमेरिका के परमाणु 'सुरक्षा कवच' पर संदेह, खुद का रक्षा तंत्र कर रहा विकसित
जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई को लेकर लोकसभा में चर्चा की मांग, कांग्रेस सांसद ने कहा- शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन करना नागरिकों का संवैधानिक अधिकार
टीबी मुक्त भारत 100 दिवसीय अभियान : राजस्थान में 35.86 लाख लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, 49 हजार मरीज मिले
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में हिन्दी में पढ़ाए जा रहे 123 साहित्यकार : महिला लेखक महज 13, एससी-एसटी और अल्पसंख्यक बमुश्किल एक-एक दो-दो 
राज काज में क्या है खास, जानें