घने कोहरे की चपेट में उत्तर भारत, देरी से चल रही है ट्रेने

कुछ उड़ानें रद्द करने की भी घोषणा की गई

घने कोहरे की चपेट में उत्तर भारत, देरी से चल रही है ट्रेने

दिल्ली हवाईअड्डे पर घने कोहरे के कारण लोग कई घंटों तक अपनी उड़ान का इंतजार करते दिखे। कुछ उड़ानें रद्द करने की भी घोषणा की गई।

नई दिल्ली। उत्तर भारत घने कोहरे, दृश्यता कम होने और रेल एवं हवाई यातायात बाधित होने के साथ शीत लहर की चपेट में है।  भारतीय रेलवे के अनुसार देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय दिल्ली आने वाली लगभग 12 यात्री ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। घने कोहरे के कारण  ट्रेनें देरी से चल रही है। दिल्ली हवाईअड्डे पर घने कोहरे के कारण लोग कई घंटों तक अपनी उड़ान का इंतजार करते दिखे। कुछ उड़ानें रद्द करने की भी घोषणा की गई।

दिल्ली हवाई अड्डे के अधिकारियों ने परामर्श जारी कर यात्रियों से अनुरोध किया कि वे अपनी उड़ानों की स्थिति के बारे में संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, रविवार तड़के 3:00 बजे से दिल्ली-पालम पर दृश्यता शून्य मीटर बनी हुई थी। आईएमडी ने बताया कि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश और बिहार में अलग-अलग इलाकों में बहुत घना कोहरा देखा गया।

 

Tags: fog

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण