Indian Idol में जज बनें कुमार शानू, श्रेया घोषाल और विशाल ददलानी भी होंगे पैनल में शामिल

Indian Idol में जज बनें कुमार शानू, श्रेया घोषाल और विशाल ददलानी भी होंगे पैनल में शामिल

कुमार सानू ने कहा, मैं पहले भी कई बार शो में अतिथि रह चुका हूं, लेकिन जज की भूमिका निभाना एक नया रोमांच है जिसका मैं इंतजार कर रहा हूं।

मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने गायक कुमार सानू इंडियन आइडल में जज की भूमिका में नजर आयेंगे। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का बहुचर्चित गायन रियलिटी शो, इंडियन आइडल, एक नए सीजन के लिए लौट रहा है, जिसमें कुमार शानू प्रतिष्ठित जज श्रेया घोषाल और विशाल ददलानी के साथ जजों के पैनल में शामिल होंगे।

कुमार सानू ने कहा, इंडियन आइडल देश के सबसे प्रतिष्ठित गायन रियलिटी शो में से एक है, जो महत्वाकांक्षी गायकों को परफॉर्म करने और अपने कौशल और गायन के क्षेत्र में अपने लिए एक अलग पहचान स्थापित करने के लिए एक मंच देता है। उस यात्रा का हिस्सा बनना वाकई खुशी की बात है, जिसमें उभरती प्रतिभाएं अपनी क्षमता का प्रदर्शन करती हैं और भारतीय संगीत जगत का हिस्सा बनने के अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाती हैं।

कुमार सानू ने कहा, मैं पहले भी कई बार शो में अतिथि रह चुका हूं, लेकिन जज की भूमिका निभाना एक नया रोमांच है जिसका मैं इंतजार कर रहा हूं। अक्सर कहा जाता है कि संगीत हमें भावनात्मक स्तर तक पहुंचाता है, जहां अकेले शब्द कम पड़ जाते हैं। मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि यह पीढ़ी अपने अचूक सुर और ताल से हमारी भावनाओं को कैसे उद्वेलित करेगी। इस सीजन के लिए मेरी आशा एक असली गायन रत्न को खोजने की है, जो आगे चलकर भारत और हमें गौरवान्वित करेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

अफीम की खेती करते एक व्यक्ति गिरफ्तार, मौके पर ही नष्ट की फसल  अफीम की खेती करते एक व्यक्ति गिरफ्तार, मौके पर ही नष्ट की फसल 
राजस्थान में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में एक गांव में दबिश देकर अफीम की खेती...
गुजरात में विदेशों से आए खिलौनों और खाद्य पदार्थों के पार्सल : निकला 3 करोड़ का अवैध चरस-गांजा, पुलिस ने किया जब्त
बंगलादेश के दौरे पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव, रोहिंग्या शरणार्थियों की स्थिति का किया निरीक्षण 
रंगीलों राजस्थान का होली से विशेष लगाव, आमजन होली पर लें अंत्योदय का संकल्प : भजनलाल
पंजाब में शिवसेना के जिला प्रधान की गोली मारकर हत्या : गोलीबारी में एक बच्चा भी घायल, जांच में जुटी पुलिस
भजनलाल शर्मा ने लोगों के साथ खेली होली : रंगोत्सव की दी शुभकामनाएं, कहा- रंगोत्सव प्रदेशवासियों के जीवन को सुख व खुशहाली के विविध रंगों से परिपूर्ण करे
मुर्मु और मोदी सहित कई नेताओं ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व एकता, प्रेम और सद्भाव का देता है संदेश