Stree 2: बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, कमाई 50 करोड़ के पार

Stree 2: बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, कमाई 50 करोड़ के पार

'स्त्री 2'का निर्माण दिनेश विजान ने मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे के साथ मिलकर किया है।

मुंबई। बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी वाली फिल्म स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ृ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म 'स्त्री 2' वर्ष 2018 में रिलीज सुपरहिट फिल्म 'स्त्री' का सीक्वल है। फिल्म 'स्त्री 2' में श्रद्धा कपूर, राज कुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, तमन्ना भाटिया, अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार हैं। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म स्त्री 2, 14 अगस्त को रात, 9:30 बने सिनेमाघरों में रिलीज हुयी।

स्त्री 2 दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है।  14 अगस्त को पेड प्रिव्यू से स्त्री 2 ने 8.35 करोड़ रुपये की कमाई की। स्त्री 2 ने 15 अगस्त को करीब 46 करोड़ रूपये की शानदार कमाई की। इस तरह स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 54 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है। स्त्री 2 के साथ ही अक्षय कुमार की फिल्म खेल खेल में और जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा रिलीज हुई थी। कमाई के मामले में स्त्री 2 ने इन दोनों फिल्मों को मात दे दी है। फिल्म खेल खेल में ने पहले दिन करीब 5 करोड़ का बिजनेस किया है। वहीं वेदा ने 6 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया है।'स्त्री 2'ने ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड बना डाला है। 'स्त्री 2' ने 46 करोड़ रुपये की महांबपर ओपनिंग की और 2024 की हिंदी की सबसे बड़ी ओपनर बनी।

'स्त्री 2'का निर्माण दिनेश विजान ने मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे के साथ मिलकर किया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नोएडा में बस के पहिए के नीचे आई 7 वर्षीय छात्रा : स्कूल से लौट रही थी घर, दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में मौत नोएडा में बस के पहिए के नीचे आई 7 वर्षीय छात्रा : स्कूल से लौट रही थी घर, दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में मौत
स्कूल बस से उतरी 7 वर्षीय छात्रा बस के पहिए के नीचे आ गई। चालक की लापरवाही से घायल बच्ची...
मुख्यमंत्री से केंद्रीय मंत्रियों की शिष्टाचार मुलाकात, राज्य में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा
अमित शाह के लद्दाख दौरे पर कांग्रेस का निशाना: ऐतिहासिक बौद्ध अवशेषों का किया जिक्र, भूमि एवं रोजगार की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर उठाए सवाल
जयपुर सहित कई जिलों में देर रात हुई बारिश, मई के दो सप्ताह तक आंधी-बारिश का दौर रहेगा जारी
एर्दोगन और रूसी राजदूत वर्शिनिन ने की मुलाकात : तुर्किये-रूस सहयोग के वर्तमान मुद्दों पर हुई चर्चा, लोगों की समृद्धि और कल्याण की कामन की
दूषित पानी से हड़कंप : विधायक ने मौके पर पहुंचकर उठाए सवाल, जांच के आदेश
मुट्ठी में समंदर : 7 साल के इशांक ने रचा इतिहास, 9 घंटे 50 मिनट में Palk Strait तैरकर पार कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड