दूषित पानी से हड़कंप : विधायक ने मौके पर पहुंचकर उठाए सवाल, जांच के आदेश

क्षेत्र में बीमारी फैलने का खतरा

दूषित पानी से हड़कंप : विधायक ने मौके पर पहुंचकर उठाए सवाल, जांच के आदेश
दूषित पानी की सप्लाई को लेकर लोगों में भारी आक्रोश। नाहरगढ़ रोड और ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र सहित कई इलाकों में घरों तक पीले रंग का पानी पहुंचने से स्थानीय नागरिक परेशान। लगातार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने पर क्षेत्रीय विधायक बालमुकुन्दाचार्य मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

जयपुर। जयपुर के चारदीवारी क्षेत्र में दूषित पानी की सप्लाई को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। नाहरगढ़ रोड और ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र सहित कई इलाकों में घरों तक पीले रंग का पानी पहुंचने से स्थानीय नागरिक परेशान हैं। लगातार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने पर क्षेत्रीय विधायक बालमुकुन्दाचार्य मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। स्थानीय लोगों ने बोतलों में भरा दूषित पानी दिखाते हुए स्वास्थ्य पर खतरे की आशंका जताई।

इस बीच एक बच्ची और दो महिलाओं में उल्टी-दस्त की शिकायत सामने आई, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। मौके पर मौजूद XEN संजय ने पहले पानी को हानिकारक नहीं बताया, लेकिन विधायक द्वारा खुद पानी पीने की बात कहने पर वे घबरा गए और तुरंत सैंपल जांच कराने की बात कही। इसके बाद सैंपल जांच के लिए भेजे गए। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद अधिकारी अब तक सैंपल तक नहीं ले रहे थे। विधायक के हस्तक्षेप के बाद अब संबंधित विभाग हरकत में आया है और पानी के नमूने लेने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है और लोग शुद्ध पानी की मांग कर रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

एथेनॉल नीति के विरोध में पशुपालकों का एम-20 आंदोलन : देशभर में अभियान चलाने का किया ऐलान, कहा-  किसान, दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है एथेनॉल नीति का असर एथेनॉल नीति के विरोध में पशुपालकों का एम-20 आंदोलन : देशभर में अभियान चलाने का किया ऐलान, कहा- किसान, दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है एथेनॉल नीति का असर
पशुपालकों ने केंद्र सरकार की एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल नीति के विरोध में ‘एम-20 आंदोलन’ शुरू करने की घोषणा की। जयपुर...
छात्रों की गूंज अभियान को सफल बनाने का आह्वान : राहुल गांधी ने लिखा पार्टी नेताओं को पत्र, कहा- शिक्षा की बढ़ती लागत ने युवाओं को संकट में डाला
सीए हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, बागड़े ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाने का किया आह्वान
अमेरिका ने 8 लोगों और संस्थाओं पर लगाया प्रतिबंध : एक भारतीय कंपनी भी शामिल, सूडान में गृहयुद्ध को बढ़ावा देने वाले नेटवर्क से संबंध रखने का आरोप
आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे ग्रामीण सेवा शिविर, विवाद का आपसी सहमति से मौके पर ही किया निस्तारण
कच्चा तेल सस्ता, फिर भी जनता पर महंगाई का बोझ; सरकार पर बरसे खड़गे, बोले- सिलेंडर और सीएनजी की कीमतों में कटौती से क्यों बच रही सरकार?
जयपुर एयरपोर्ट : जैसलमेर फ्लाइट सेवा पर संकट, 14 जून के बाद से नहीं भरी उड़ान