देखकर अच्छा लगा कि युवा कबड्डी में रूचि लेते है: टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के लिए कबड्डी का प्रशिक्षण लिया था

देखकर अच्छा लगा कि युवा कबड्डी में रूचि लेते है: टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ ने कहा कि मैं प्रो कबड्डी लीग के साथ जुड़कर बहुत खुश हूं। युवाओं को कबड्डी में रुचि लेते देखना वाकई सुखद है।

मुम्बई। प्रो कबड्डी लीग के 10वें सत्र में पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने कहा कि युवा कबड्डी में रूचि लेते है यह देखकर अच्छा लगा। इस दौरान उन्होंने यू मुंबा की टीम का हौसला बढ़ाया।

सोमवार को खेले गये मुकाबले के दौरान टाइगर श्रॉफ ने कहा, ''ये प्रो कबड्डी लीग का 10वां सत्र है और खेल टूर्नामेंटों के इतने सीजन तक बने रहने का ये एक शनदार अवसर है। मैं प्रो कबड्डी लीग के साथ जुड़कर बहुत खुश हूं। युवाओं को कबड्डी में रुचि लेते देखना वाकई सुखद है।"

उन्होंने कहा कि मेरे पसंदीदा खिलाड़ी पवन सहरावत है। मैं उससे खुद को जोड़ सकता हूं क्योंकि वो एक हाई-फ्लायर है और मेरी पसंदीदा चाल डुबकी है। मुझे वास्तव में पसंद है कि रेडर कैसे डिफेंडरों के घेरे से बचते हैं। 

उन्होंने कहा, ''कबड्डी वास्तव में एक शारीरिक खेल है। इसमें बहुत अधिक एथलेटिकिज्म, ताकत और चपलता की आवश्यकता होती है। मैं प्रो कबड्डी लीग में एथलीटों के प्रदर्शन से वास्तव में प्रभावित हूं।"

Read More सुरों की ‘आशा’ हुई मौन : मशहूर गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन, 20 भाषाओं में गाए 12 हजार गाने

उन्होंने कहा कि स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में मुख्य खेलों में से एक कबड्डी था। मैंने फिल्म के लिए बॉडी लैंग्वेज को सही करने के लिए कबड्डी में बहुत प्रशिक्षण लिया। उन्होंने कहा कि ये उनके लिए चुनौतीपूर्ण था। मैंने सीखा कि रेड और टैकल कैसे किए जाते हैं। मैंने डुबकी जैसी विभिन्न चालें भी आजमाईं। उल्लेखनीय है कि टाइगर श्रॉफ ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के लिए कबड्डी का प्रशिक्षण लिया था।

Read More शादी की चौथी सालगिरह पर आलिया-रणबीर का खास सेलिब्रेशन : बर्फीली वादियों से शेयर की तस्वीरें-वीडियो, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल